सेहत टिप्स /शौर्यपथ /बढ़ते वजन को कम करने के लिए योगा और जिम तो करिए ही, साथ ही आप अपने डाइट का भी ख्याल रखिए. क्योंकि इन सारी चीजों का संतुलन ही वजन तेजी से घटाएगा. इस आर्टिकल में हम आज किचन में रखे कुछ मसालों के बारे में बताने वाले हैं जो आपकी वेट लॉस जर्नी में काफी मदद करेगा. तो आइए जानते हैं बिना देरी किए.
वजन घटाने वाले मसाले |
1- भूरे चक्रनुमा आकार की दालचीनी आपके बढ़े पेट की चर्बीको कम करने में बहुत मदद करेगी. यह मसाला मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है, जो आपके वेटलॉस जर्नी के लिए बहुत जरूरी है.
आपको एक कप पानी में दालचीनी पाउडर मिलाकर उबालना है. पानी को तब तक उबालना है जब तक पानी आधा ना हो जाए. फिर इसे कप में छानकर नींबू रस और शहद मिलाकर सिप-सिप करके पी लेना है.
2 - मेथी के बीज भी वजन घटाने में बहुत असरदार होते हैं. यह भी आपके पाचन क्रिया को मजबूत करते हैं जिससे शरीर में बैड फैट जमना कम हो जाता है.
आपको रोज रात में एक चम्मच मेथी दाने को 02 गिलास पानी में भिगोकर रख देना है. फिर सुबह बीजों को पानी से अलग कर लीजिए. इसके बाद गीले बीजों को खाली पेट चबाएं. यह बहुत ही असरदार नुस्खा है वजन कम करने के लिए. आप चाहें तो इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं. आपको एक कप पानी में मेथी दाने को उबालकर स्वाद के लिए दालचीनी या फिर अदरक मिलाकर पीना है.
3- अदरक भी वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है. आप इसकी चाय फिर पानी पीकर अपने वजन घटाने की प्रक्रिया को आसान कर सकते हैं.
यह मेटाबॉलिक डिसऑर्डर को कम कर सकता है, साथ ही ब्लड शुगर वाले मरीजों के लिए भी यह पानी बहुत असरदार साबित हो सकता है.
4- जीरा भी इस लिस्ट में शामिल है. आप इस बीज को खाकर भी अपने वजन को कम कर सकते हैं. असल में जीरे में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीहाइपरटेंसिव, एंटीहिस्टामाइन होता है जो आपके वजन को तेजी से कम कर सकता है.