सेहत टिप्स /शौर्यपथ /मूंग की दाल को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. मूंग दाल से कई तरह की रेसिपी बनाई जा सकती हैं. मूंग दाल को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. मूंग दाल लाइट होती है, जो वजन को कम करने में भी मदद कर सकती है. आप हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए मूंग दाल से चीला बना सकते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि मूंग की फलीको पोषण से भरपूर माना जाता है. मूंग की फलियां अमीनो एसिड, आयरन, पोटैशियम, और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचा सकती है. आपको बता दें कि मूंग की फलियों का सेवन करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा भी कई फायदे हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं मूंग फलियों से मिलने वाले फायदे.
मूंग फलियां खाने के फायदे-
1. इम्यूनिटी-
मूंग की फलियों का सेवन करने से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है.
2. डायबिटीज-
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है मूंग की फलियों का सेवन. मूंग की फलियोंं में पाए जाने वाले गुण डायबिटीज को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं.
3. आंखों-
आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हैं मूंग की फलियां. मूंग की फलियों का सेवन आंखों के लिए अच्छा माना जाता है.
4. मोटापा-
अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, तो आप अपनी डाइट में मूंग को शामिल कर सकते हैं. मूंग की फलियों का सेवन कर वजन को तेज से घटा सकते हैं.