सेहत टिप्स /शौर्यपथ /ब्रेकफास्ट हमारे दिन का सबसे अहम मील माना जाता है. इसलिए हमेशा हेल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहिए. कई लोग वजन को कम करने के चक्कर में ब्रेकफास्ट करना स्किप कर देते हैं. लेकिन ब्रेकफास्ट स्किप करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. और सबसे बड़ी बात कि ब्रेकफास्ट ना करने से हम दिन के समय लगने वाली छोटी-छोटी भूख में फास्ट फूडका सेवन कर लेते हैं, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है. अगर आप भी ब्रेकफास्ट में हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज की तलाश कर रहे हैं तो हमने आपको कवर किया है. नीचे देखें रेसपी.
स्वाद और सेहत से भरपूर ब्रेकफास्ट रेसिपीज-
1. ओट्स-
ओट्स को सबसे हेल्दी ब्रेकफास्ट में से एक माना जाता है. ओट्स में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है. ओट्स को आप फ्रूट्स के साथ खा सकते हैं. ये आपको एनर्जेटिक रखने में मदद कर सकते हैं.
2. ऑमलेट-
अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. अंडे एक ऐसा स्टेपल है जिसे सबसे ज्यादा ब्रेकफास्ट टाइम में खाया जाता है. आप हेल्दी ब्रेकफास्ट चाहते हैं तो अंडे से ऑमलेट बना सकते हैं.
3. इडली-
इडली एक साउथ इंडियन डिश है जिसे सबसे ज्यादा ब्रेकफास्ट में खाया और पसंद किया जाता है. इडली की कई वैराइटी आपको मिल जाएंगी. अगर आप हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आप मल्टीग्रेन इडली को बना सकते हैं.
4. फ्रूट सैलेड-
फ्रूट्स सैलेड को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. ब्रेकफास्ट में फ्रूट्स सैलेड को शामिल कर वजन को कंट्रोल कर सकते हैं.
5. मूंग दाल चीला-
अगर आप प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट की तलाश कर रहे हैं, तो आप मूंग की दाल से चीला बना सकते हैं. ये बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट है.