Print this page

पीले मेथी के दाने चेहरे और बालों को बना देते हैं खूबसूरत, इनका इस्तेमाल करना भी है आसान

  • rounak group

  टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / मेथी के बीजों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनमें प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो सेहत, स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. बालों पर इन दानों के फायदों की बात करें तो मेथी के दाने  बालों को मजबूत बनाते हैं, डैंड्रफ को दूर करते हैं, बालों का झड़ना रोकते हैं और बालों का रूखापन दूर कर देते हैं. वहीं, मेथी के दाने लगाने पर डार्क सर्कल्स दूर होते हैं और चेहरे पर निखार भी आता है. जानिए किन-किन तरीकों से मेथी के दानों का बालों और त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है.
बालों और त्वचा के लिए मेथी के दाने |  
झड़ते बालों के लिए
   बालों के झड़ने से परेशान हैं तो मेथी के दानों का पेस्ट बनाकर बालों पर लगाया जा सकता है. 1-2 चम्मच मेथी के दानों को नारियल तेल में डालें और पका लें. इसके बाद हल्के गर्म तेल की जड़ों से सिरों तक मालिश करें. यह तेल बालों का झड़ना कम करने में फायदेमंद साबित होता है.
डैंड्रफ के लिए
  बालों से डैंड्रफ  हटाने के लिए मेथी के दाने लें और उन्हें रातभर भिगोकर रखने के बाद पीस लें. इस पेस्ट को बालों की जड़ों से सिरों तक एक घंटा लगाकर रखने के बाद सिर धो लें. इस पेस्ट से फ्लेकी और ड्राई स्कैल्प को पोषण भी मिलता है और नमी भी.
ग्लोइंग स्किन के लिए
    चेहरे की त्वचा पर चमक लाने के लिए भी मेथी के दाने इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं. मेथी के दाने पीसकर उसमें कच्चा दूध डालकर पेस्ट तैयार करें. इस फेस पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोएं. हफ्ते में एक बार इस फेस पैक  को लगाया जा सकता है.
डार्क सर्कल्स के लिए
   रातभर मेथी के दाने भिगोकर रखें और अगले दिन इन दानों से पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को आंखों के नीचे 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर साफ कर लें. मेथी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स डार्क सर्कल्स पर अच्छा असर दिखाते हैं.  

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ