Print this page

रात में इस तरह लगा लें हल्दी, त्वचा नहीं पड़ेगी पीली और दिखने लगेगा सुनहरा निखार

  • doing of business

   ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / हल्दी को उसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. ना सिर्फ शरीर के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी हल्दी बेहद फायदेमंद साबित होती है. हल्दी  को चेहरे पर सही तरह से लगाया जाए तो यह डेड स्किन सेल्स को दूर करती है, इससे टैनिंग हल्की होती है, त्वचा निखरती है, झाइयां कम होती हैं और दाग-धब्बों की दिक्कत कम होने लगती है सो अलग. यहां चेहरे पर हल्दी लगाने के ऐसे कुछ तरीके दिए जा रहे हैं जो चेहरे पर चांदी सी चमक ले आते हैं. जानिए रात के समय किस तरह लगाई जा सकती है चेहरे पर हल्दी जिससे त्वचा की अलग-अलग दिक्कतों से मिल सके छुटकारा. चुटकियों में आजमाए जा सकते हैं हल्दी के ये नुस्खे.
चेहरे पर कैसे लगाएं हल्दी |
ड्राई स्किन के लिए
    अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप गुलाबजल में दूध की ताजा क्रीम और चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इस फेस पैक को चेहरे पर कुछ देर लगाए रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. त्वचा निखर उठती है.
ग्लो पाने के लिए
  ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हल्दी का यह फेस पैक   लगाया जा सकता है. एक चम्मच शहद में एक चम्मच ही नींबू का रस डालें. इसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाएं. पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें. स्किन पर ग्लो नजर आने लगता है.
टैनिंग हटाने के लिए
 चेहरे पर टैनिंग हो गई है तो एक चम्मच हल्दी पाउडर में एक चम्मच टमाटर की प्यूरी या पिसा टमाटर मिला लें. इसमें एक चम्मच भरकर दही भी डालें. चेहरे पर इस फेस पैक को लगाएं और 15 मिनट बाद धोकर हटा लें. टैनिंग  हल्की करने के लिए हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक को लगाया जा सकता है.
एजिंग साइंस कम करने के लिए
    उम्र बढ़ने लगती है तो त्वचा पर टैनिंग साइंस भी नजर आने लगते हैं. लेकिन, कई बार स्किन का सही तरह से ध्यान ना रखने पर भी झु्र्रियां पड़ने लगती हैं. ऐसे में हल्दी को अंडे के सफेद हिस्से में मिलाएं और इसमें ऑलिव ऑयल डालकर फेस पैक तैयार करें. इस फेस पैक को चेहरे पर 10 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. एजिंग साइंस पर असर दिखता है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ