ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /चेहरे को बेदाग और खूबसूरत बनाने की चाहत हर किसी की होती है. इसके लिए आपने सीरम, फेस पैक और कई तरह के क्रीम के बारे में तो सुना होगा यहां तक कि इस्तेमाल भी किया होगा. लेकिन कुमकुमादि तेल के फायदे आप नहीं जानते होंगे. ये तेल खासतौर पर चेहरे से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए जाना जाता है. इसके इस्तेमाल से आप दूसरे किसी क्रीम को लगाना छोड़ देंगे. तो चलिए जानते हैं क्या है कुमकुमादि तेल और चेहरे पर लगाने से इसके फायदे.
क्या कुमकुमदी तेल चेहरे के लिए अच्छा है?
एक्ने दूर होंगे
इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो एक्ने जैसी स्किन समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. साथ ही डेड स्किन को निकाल कर चेहरे को निखारने का भी काम करते हैं.
हाइपरपिगमेंटेशन कर करें दूर
अगर आप स्किन पिगमेंटेशन को दूर करना चाहते हैं तो कुमकुमादि तेल इसका एक प्रभात तरीका है. तेल में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण चेहरे की रंगत को सुधारने में मदद करते हैं.
निशान होंगे गायब
अगर आपके चेहरे पर किसी तरह की पुराने या ताजे निशान हैं तो इस तेल से चेहरे की मालिश करने से वो निशान दो से तीन दिनों के अंदर गायब हो जाएंगे.
चेहरे पर कुंकुमादि तेल का उपयोग कैसे करें?
आप चाहे तो इस तेल को सीधे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से धो लें और उसे सूखने दें. उसके बाद उंगलियों पर तेल की कुछ बंदे लें और 5 से 10 मिनट तक चेहरे पर लगाकर चेहरे की मालिश करें. 2 से 3 घंटे तक इसे छोड़ दें और फिर चेहरे को धो लें.