व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को हर साल करवा चौथ व्रत रखा जाता है. इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023, बुधवार को रखा जाएगा. करवा चौथ एक ऐसा फेस्टिवल है, जिसमें सुहागनें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं. करवा चौथ के दिन महिलाएं सुबह से लेकर शाम चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती हैं. फिर शाम में सज संवर कर सौलह श्रृंगार करके करवा माता की पूजा करने और चांद निकलने के बाद ही वह अपना व्रत खोलती हैं. करवा चौथ में कई जगहों पर सरगी खाने की भी परंपरा है. सरगी वो खाना है जिसे सूर्योदय से पहले खाया जाता है.
करवा चौथ व्रत से पहले क्या खाएं-
करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाएं व्रत रखने से पहले क्या खाएं. असल मेें कई जगह पर सरगी खाने की प्रथा है.अगर आप सरी खा रही हैं तो अपनी सरगी में ड्राई फ्रूट्स, नारियल पानी, मिठाई, मौसमी फल, दूध, दही, पनीर, जैसी हल्की और एर्नजी से भरी चीजों को शामिल करें.
करवा चौथ व्रत से पहले क्या ना खाएं-
करवा चौथ व्रत से पहले ज्यादा तेल मसाले और हैवी चीजों का सेवन करने से बचें. क्योंकि तेल से बनी चीजों का ज्यादा सेवन करने से आपको व्रत में प्याल लग सकती हैं.
करवा चौथ व्रत के बाद क्या खाएं-
करवा चौथ व्रत की पूजा करने और चांद देखने के बाद पति के हाथ से पानी पीने के बाद आप कुछ मीठी खाएं. इससे आपको एनर्जी मिलेगी.
करवा चौथ व्रत के बाद क्या ना खाएं-
करवा चौथ व्रत के बाद कई चीजें ऐसी हैं जिनका सेवन नहीं करना चाहिए. व्रत के बाद मांस, शराब जैसी चीजों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.