Print this page

पेट फूलने से रहते हैं परेशान तो जान लीजिए क्या खाते ही दूर होगी Bloating, ये मसाले आते हैं काम

  • doing of business

    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /पेट की अनेक दिक्कतों में ही शामिल है ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की दिक्कत. जब पेट फूलता है तो ना कुछ खाते बनता है और ना ही चैन से बैठा जाता है. इससे पेट में गैस भी बनने लगती है जो शर्मिंदगी का पात्र बनने पर मजबूर कर देती है. पेट फूलने  के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कुछ सड़ा-गला खा लेना, ज्यादा मसालेदार या फिर तला-भुना खाने पर भी पेट फूल सकता है. ऐसे में रसोई में रखे कुछ मसाले आपकी इस दिक्कत को दूर कर सकते हैं. इन मसालों  के एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण ब्लोटिंग की दिक्कत को दूर करते हैं और पेट को आराम देते हैं.
पेट फूलना दूर करने के लिए मसाले |  
सौंफ के दाने
    खाना खाने के बाद अक्सर ही सौंफ के दाने खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि ये दाने पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इन दानों में एंटीफंगल, एंटीमाइक्रोबियल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. पेट फूलने पर सौंफ के दाने चबाने या पानी में इन दानों को उबालकर पीने पर ब्लोटिंग से राहत मिल जाती है.
काली मिर्च
  पाचन को बेहतर बनाने के लिए काली मिर्च का सेवन भी किया जा सकता है. काली मिर्च डाइजेस्टिव एंजाइम्स रिलीज करती है जोकि खाना पचाने में आवश्यक होते हैं. इस चलते जब खाना ना पचने के कारण पेट फूलता है तो काली मिर्च का सेवन फायदे देता है.
धनिया के बीज
  हरी धनिया और धनिया के बीज  दोनों ही डाइट का खूब हिस्सा बनाए जाते हैं. सब्जी में जबतक धनिया ना डाला जाए तबतक स्वाद नहीं आता. इसके एंटीबैक्टीरियल गुण इसे पेट के लिए अच्छा बनाते हैं. अगर आपका पेट फूल गया है और पेट में तकलीफ महसूस हो रही है तो आप पानी में धनिया के दाने डालकर पका सकते हैं और पी सकते हैं. ये पानी पेट फूलने से छुटकारा दिलाता है जिससे आराम महसूस होता है.
जीरा
  जीरा रसोई का ऐसा मसाला है जिसके बिना कितनी ही सब्जियों को पकाने पर टेस्ट नहीं आता है. जीरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ ही एंटी-डायबेटिक गुण भी होते हैं. जीरा को अच्छे पाचन के लिए खाया जा सकता है और जीरा का पानी पीने पर ब्लोटिंग से राहत मिल जाती है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ