सेहत टिप्स /शौर्यपथ /अंजीर भारतीय पौराणिक कथाओं में पूजा की वस्तु के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. अंजीर के पेड़ को प्राचीन काल से ही भोजन और औषधि का एक समृद्ध स्रोत माना जाता है. सूखे अंजीर में उच्च पोषक तत्व पाए गए हैं क्योंकि यह अन्य सूखे फलों की तुलना में खनिज और विटामिन का एक समृद्ध स्रोत है. इसके फल और पत्ता दोनों ही सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है.
अंजीर के पत्ते के फायदे
1- अंजीर में आयरन , पोटैशियम और कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्व होते हैं जो कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करती हैं. यह शुगर और मोटापा को भी बहुत अच्छे से कंट्रोल कर सकती है.
2-रात में आप अंजीर 8 से 10 भिगोकर रख दीजिए, फिर सुबह चबा-चबाकर खाने से पेट साफ हो जाता है. ये पैर के घाव को भी ठीक करने में मदद करता है. आपको बता दें कि इसमे आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे तत्व होते हैं.
3- इसका फल और पत्ता आपकी दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. यह पत्ता खून की कमी को भी दूर करता है. यह फाइबर का अच्छा स्त्रोत है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करता है. यह इंसुलिन को बढ़ाने का काम करता है जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है.