सेहत टिप्स /शौर्यपथ / अगर खून में कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ जाता है, तो फिर हार्ट अटैक का खतरा मंडराता है. असल में बैड कोलेस्ट्रोल बढ़ने के कारण धमनियों पर ज्यादा जोर पड़ता है जिससे स्ट्रोक की आशंका बढ़ने लगती है. इसलिए खराब कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करना जरूरी होता है. आप इसको घटाने के लिए होम रेमेडी भी अपना सकते हैं. हम आपको यहां पर अदरक से खराब कोलेस्ट्रोल को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है, उसके बारे में बताने वाले हैं.
बैड कोलेस्ट्रोल कैसे करें कंट्रोल
1- आप खराब कोलेस्ट्रोल को अदरक और नींबू की चाय से भी कंट्रोल कर सकते हैं. यह आपके फैट को भी कम करने का काम करता है. आपको बस एक कप पानी में किसा अदरक और नींबू का रस मिलाकर उबालना है, फिर शहद मिक्स करके पीना है.
2- इसके अलावा आप अदरक को कच्चा भी चबाकर खा सकते हैं. इससे बैड कोलेस्ट्रोल का स्तर कम होता है. वहीं, आप लहसुन और अदरक का काढ़ा बनाकर भी अपने खराब कोलेस्ट्रोल को घटा सकते हैं. यह नसों को खोलने में भी असरदार होता है.
3- आप अपने खाने में अदरक पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे भी आपका कोलेस्ट्रोल लेवल घटेगा. आप दाल औऱ सब्जी में ऊपर से इस पाउडर को छिड़क दीजिए. यह तरीका भी बहुत असरदार है.
4- वहीं, रोज सुबह शाम आप वॉक जरूर करें. इसके अलावा आप अपने खाने पान में फैटी चीजों का सेवन ना करें. इन सब बातों को ध्यान में रखकर आप इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं.