सेहत टिप्स /शौर्यपथ /हर भारतीय थाली के लिए सबसे जरूरी चीज चटनी होती है. जगह के हिसाब से चटनी का बेस बदलता जाता है लेकिन चटनी होती जरूर है. इससे खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. कई लोग इस साइड डिश को मेन डिश की तरह खाते हैं. लेकिन स्वाद बढ़ाने वाली चटनी आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती हैं. जी हां, अलसी के बीज को पीसकर बनाई गई चटनी आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है. आइए आपको बताते हैं इसके फायदे के बारे में और इसे कैसे बनाया जा सकता है.
अलसी के बीज से बनी चटनी
आपने टमाटर की चटनी, धनिया की चटनी, पुदीने की चटनी या दुसरी किसी भी चीज से बनी चटनी एक बार जरूर खाई होगी. लेकिन आपने शाहद ही अलसी के बीज से बनी चटनी के बारे में सुना होगा. इस चटनी को खाने से आपको बहुत सारे फायदे हो सकते हैं. ये हेल्थ के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं. अलसी के बीज में भारी मात्रा में हेल्दी फैट, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन्स पाए जाते हैं. ये आपको कई सारे रोगों से दूर रख सकती हैं. आइए जानते हैं इस चटनी को बनाने की विधि.
ऐसे बनाएं अलसी के बीज की हेल्दी चटनी
जरूरी सामग्री
भूने हुए अलसी के बीज - 150 ग्राम
सफेद तिल - 100 ग्राम
बादाम - 50 ग्राम
लहसून की कलियां - 10 से 20
लाल मिर्च - 4 से 5
नमक - 1 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
सबसे पहले सभी चीजों को एक साथ तवे पर भून लें और ब्राउन कर लें.
इसके बाद इस पाउडर में अंदाज से पानी मिलाकर मिक्सी में डालकर पीस लें और किसी एयरटाइट कंटेनर में रख दें.