Print this page

सर्दियों में हरा भरा रहेगा आंगन बस घर के अंदर लगाएं ये 10 शानदार पौधे, होगी हरियाली

  • rounak group

   टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /अगर आपका घर या आंगन सुंदर पौधों  से हरा भरा रहे तो इससे घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं. इतना ही नहीं घर में पेड़ पौधे लगाने से पॉजिटिव एनर्जी   भी घर में आती है, लेकिन जब ठंड पड़ती है तो मौसम में बदलाव के कारण यह पेड़ पौधे मुरझा जाते हैं और कई बार मुरझाकर मर जाते हैं. ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल होता है कि सर्दी के दिनों में हमें कैसे पेड़ पौधे घर में लगाने चाहिए?  . तो हम आपको बताते हैं 10 इनडोर प्लांट्स जो सर्दियों में घर में आसानी से पनप सकते हैं.
कुछ खास इंडोर प्लांट्स |
स्पाइडर प्लांट
   सर्दियों के दौरान घर के अंदर या आंगन में स्पाइडर प्लांट लगाना एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यह किसी भी मौसम में आसानी से पनप सकता है और घर को एक एसथेटिक लुक देता है.
बोस्टन फर्न
   बोस्टन फर्न का पौधा बहुत खूबसूरत और ट्रॉपिकल लुक घर को दे सकता है. ये आसानी से सर्दी के मौसम में भी पनप जाता है.
आर्किड
    आर्किड एक विदेशी पौधा है, जो सर्द वातावरण में आसानी से बढ़ता है. इसे आप घर के अंदर लगा सकते है. इसके फूल बेहद ही खूबसूरत होते हैं.
जेड प्लांट
  लकी प्लांट के नाम से मशहूर जेड प्लांट भी आसानी से सर्दियों के मौसम में पनप सकता है, इसे आप घर के अंदर या बाहर दोनों जगह लगा सकते हैं.
पीस लिली
   अगर आप अपने घर में सोंधी खुशबू चाहते हैं और सुंदर फूलों से घर आंगन को सुसर्जित करना चाहते हैं, तो आप सर्दियों के दिनों में पीस लिली घर में लगा सकते हैं.
फ्लेमिंग केटी
  छोटे-छोटे नारंगी रंग के फ्लावर्स घर के आंगन में बहुत खूबसूरत लगते हैं और घर को एक पॉजिटिव एनर्जी देते हैं. ऐसे में आप सर्दियों के दिनों में फ्लेमिंग केटी पौधा घर में लगा सकते हैं.
चाइनीस एवरग्रीन प्लांट
   बड़े-बड़े शेडेड लाइट और डार्क ग्रीन की पत्तियों वाले चाइनीस एवरग्रीन प्लांट्स किसी भी मौसम में आसानी से पनप जाते हैं, इसे आप घर के अंदर और बाहर दोनों जगह लगा सकते हैं.
पेटूनिया
  अगर आप अपने घर में रंग-बिरंगे फूल लगाना चाहते हैं, तो आप पेटूनिया प्लांट घर में लगा सकते हैं. इसके फूल सफेद, नीले और गुलाबी रंग के होते हैं और बहुत सुंदर लगते हैं.
बैंबू प्लांट
    बैंबू प्लांट एक एवरग्रीन पौधा है, जिसे आप कांच की बर्नी से लेकर गमले में आसानी से लगा सकते हैं. सर्दियों के दिनों में ये आसानी से पनप जाते हैं और उन्हें बहुत कम पानी की जरूरत पड़ती है.
लैंटाना
     लैंटाना एक इंडियन प्लांट है, जो भारत के वातावरण के अनुकूल होता है. यह किसी भी सीजन में घर के आंगन में आसानी से पनप जाता है और उसके फूल बहुत ही खूबसूरत होते हैं.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ