Print this page

मान्यता है कि इस खास मंत्र का जाप करने से हनुमान जी साक्षात देते हैं दर्शन

  • rounak group

 आस्था /शौर्यपथ /मंगलवार और शनिवार का दिन रामभक्त हनुमान को समर्पित है. इन्हें कई नामों से जाना जाता है, जिसमें अंजनी पुत्र संकटमोचन  और बजरंगबली  प्रचलित हैं, भक्तों के बीच. जब भी कोई किसी परेशानी में होता है, तो इनकी पूजा अर्चना  करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. ऐसी भी मान्यता है कि हनुमान चालीसा  पढ़ने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं. इसके अलावा कुछ हनुमान मंत्र भी हैं जिनका जाप करने से बजरंगबली का साक्षात दर्शन भी देते हैं, ऐसी मान्यता है. आज इस आर्टिकल में हम उन्हीं मंत्रों  के बारे में बताने वाले हैं.
बजरंगबली के 10 चमत्कारिक मंत्र |
1- ओम ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नम:
2- मनोजवं मारुततुल्यवेगमं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।।
3- अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं, अनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं, रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।
4-ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय
विश्वरूपाय अमित विक्रमाय
प्रकटपराक्रमाय महाबलाय
सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।।
5- ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय।
सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा॥
6- ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय
7- नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहाः
8- ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा।
9- मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन।
10- मंगल भवन अमंगलहारी द्रवहु सो दशरथ अजिर विहारी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ