Print this page

गालों को गुलाबी बना देंगे ये 4 फेस पैक्स, सर्दियों में नहीं दिखेगा स्किन का निखार दबा-दबा

  • rounak group

    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /मौसम बदलने पर त्वचा पर भी असर पड़ने लगता है. सर्दियों में खासकर त्वचा ड्राई और डल नजर आने लगती है जिसका बड़ा कारण सर्दियों की शुष्क हवा होता है. ऐसे में स्किन को निखरा हुआ और चमकदार बनाने के लिए घर पर ही कुछ फेस पैक्स बनाकर लगाए जा सकते हैं. इन फेस पैक्स से गालों को गुलाबी बनने में मदद मिलती है और त्वचा चमकती है सो अलग. ये फेस पैक्स बनाने में भी बेहद आसान हैं और इन अलग-अलग चीजों से बने फेस पैक्स त्वचा को अलग-अलग फायदे देने में कारगर हैं.
सर्दियों में निखरी त्वचा के लिए फेस पैक्स |
कॉफी का फेस पैक
   इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच कॉफी का पाउडर ले लें. इसमें एक चम्मच शहद और जरूरत के अनुसार दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को चेहरे पर तकरीबन 20 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें. कॉफी फेस पैक्स  त्वचा निखर जाती है और चेहर से पिंपल्स और दाग-धब्बे कम होने लगते हैं.
   चावल के आटे का फेस पैक
    इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच चावल का आटा लें और उसमें एक चम्मच ओटमील और 2 चम्मच शहद मिला लें. इस तैयार फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और फिर चेहरा धोकर साफ करें. चावल से त्वचा को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मिलते हैं और गंदगी भी त्वचा से हट जाती है.
पपीता और दूध
    स्किन को क्लेंज करने के लिए पपीते का फेस पैक   बनाकर लगाया जा सकता है. इस फेस पैक से स्किन को विटामिन ई के गुण भी मिलते हैं और स्किन डैमेज कम होने लगता है. फेस पैक बनाने के लिए पपीते को मसलकर कटोरी में डालें और उसमें जरूरत के अनुसार दूध लेकर पेस्ट बनाएं. चेहरे पर इस फेस पैक को लगाएं और आधे घंटे बाद चेहरा धोकर साफ करें. स्किन निखरने में असर दिखता है.
गाजर और शहद
  सर्दियों में गाजर खूब खरीदा जाता है. इसे स्किन केयर का हिस्सा भी बना सकते हैं. एक कटोरी में चावल को घिसकर लें और उसमें थोड़ा शहद मिला लें. इस पेस पैक को चेहरे और गर्दन पर 15-20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोएं. गाजर स्किन से एक्सेस ऑयल को हटाता है और डल स्किन को शहद से चमक मिल जाती है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ