Print this page

फायदे ही नहीं चुकंदर खाने के हैं कुछ बड़े नुकसान भी हैं

  • rounak group

  सेहत टिप्स /शौर्यपथ / सर्दियों के मौसम में लोग चुकंदर सलाद या जूस के रूप में सेवन करते हैं. इसके पोषक तत्व स्किन और हेयर के लिए रामबाण साबित होते हैं, इसलिए विंटर डाइट में इसको जरूर शामिल किया जाता है. लेकिन इस फल के कुछ नुकसान भी हैं जिसके बारे में इस आर्टिकल में आपको बताने वाले हैं. तो आइए जानते हैं
चुकंदर के नुकसान |
- अध्ययनों के अनुसार, चुकंदर ऑक्सालेट होता है जो पथरी का कारण बन सकता है.  इसलिए, चुकंदर का जूस कम मात्रा में पीने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा, अगर आपको किडनी में पथरी है तो आपको चुकंदर के जूस और सलाद से पूरी तरह बचना चाहिए.

- कई मामलों में, चुकंदर के ज्यादा सेवन से लोगों को एलर्जी हो जाती है. इसके कारण गले में जकड़न और ब्रोंकोस्पजम  हो सकता है. तो आप अगर एलर्जिक हैं तो फिर इसके सेवन से बचें.
- चुकंदर के ज्यादा सेवन से पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है. गर्भवती महिला को कम मात्रा में सेवन करना चाहिए. लिवर  का भी खतरो होता है. इसमें कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस और मैग्नीसियम मिनरल होते हैं, जो लिवर में जम जाते हैं.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ