ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / चेहरे पर झुर्रियां पड़ना उम्र बढ़ने के प्राकृतिक लक्षणों में शामिल है. लेकिन, कई बार स्किन का सही तरह से ख्याल ना रखना भी वक्त से पहले झुर्रियां पड़ने की वजह बनता है. चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए त्वचा की कसावट बनाए रखने के लिए त्वचा की सही देखरेख जरूरी है. यहां कुछ ऐसे ही टिप्स दिए जा रहे हैं जो त्वचा पर कसावट भी बनाए रखते हैं और झुर्रियां आने की प्रक्रिया को धीमा भी बनाते हैं. इन टिप्स को आजमाना आसान भी है और बेहद असरदार भी.
त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए टिप्स |
मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें
त्वचा से जुड़ी एक बड़ी गलती यह है कि हम अक्सर त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाना भूल जाते हैं. हमें लगता है कि स्किन ऑयली है या फिर स्किन पर नमी नजर नहीं आ रही तो मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं है. लेकिन, चेहरा चाहे ऑयली ही क्यों ना हो, मॉइश्चराइजर रोजाना लगाना चाहिए.
सनस्क्रीन लगाना
त्वचा को धूप की हानिकारक किरणों से बचाए रखने के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है. सनस्क्रीन लगाने पर स्किन प्रीमेच्योर एजिंग से भी बचती है. इसलिए रोजाना सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है.
रात में करें स्किन साफ
दिनभर चेहरे पर धूप, धूल और मेकअप की परत जमी रहती है. ऐसे में रात के समय चेहरा सही तरह से साफ करके ना सोया जाए तो स्किन पर इस गंदगी की परत से डेड स्किन सेल्स जमती हैं जो एजिंग साइंस को बढ़ाती हैं. इसीलिए रात के स्किन केयर रूटीन पर ध्यान देना भी जरूरी होता है.
लें ब्यूटी स्लीप
नींद की कमी स्किन के बूढ़े दिखने की एक बड़ी वजह है. अपनी नींद को पूरा करने के लिए समय से सोना जरूरी है. अच्छी और पूरी नींद तनाव जैसी दिक्कतों को भी दूर रखती है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है और त्वचा की सेहत भी अच्छी बनी रहती है.
डाइट का ध्यान रखा
जितनी अच्छी आपकी डाइट होगी उतनी खूबसूरत त्वचा नजर आएगी. चेहरे पर झुर्रियां (Wrinkles) ना हों इसके लिए खानपान को अच्छा रखें. खाने में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स शामिल करें और बाहर के जंक फूड्स को सीमित करें.