Print this page

इन योगासन को करने से कंट्रोल में रहेगा डायबिटीज, हाई ब्लड शुगर मरीज आज ही से करें रूटीन में शामिल

  • rounak group

  सेहत टिप्स /शौर्यपथ / योग फिटनेस, लचीलेपन और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने का एक शानदार तरीका है.योग करने से हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं. इस लेख में, हम मधुमेह रोगियों में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए कुछ बेहतरीन योग आसनों के बारे में बताएंगे, जो इस बीमारी से पीड़ित लोगों को जरूर रूटीन में शामिल करना चाहिए.
ब्लड शुगर कंट्रोल टिप्स -
ताड़ासन - ताड़ासन भी आप कर सकते हैं. यह आपके ब्लड शुगर मैनेज करने में अहम भूमिका निभाता है. इससे आपकी रीढ़ की हड्डियां मजबूत होती हैं. इससे आपका पॉश्चर अच्छा होता है.
शीर्षासन - इससे भी आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. यह आसन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और आप एनर्जेटिक बने रहते हैं. यह ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है. इससे आपकी मेमोरी तेज होती है.
अर्ध उष्ट्रासन- इसको नियमित करने से कमर में लचीलापन आता है. यह आसन भी आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है. यह आपके कोलेस्ट्रोल लेवल को भी कंट्रोल करता है.
मर्जरी आसन - यह आसन करने से शरीर के सारे अंगों की अच्छी स्ट्रेचिंग होती है. यह रक्त संचार को बढ़ावा देने में मदद करता है. इसको करने से आपकी शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को लाभ मिलता है. यह रीढ़ और गर्दन को मजबूत बनाने का काम करता है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ