Print this page

सुबह उठते ही अदरक की इस चाय को बनाकर पी लिया तो महंगी हर्बल टी से भी ज्यादा मिलेगा फायदा

  • rounak group

सेहत टिप्स /शौर्यपथ /अदरक को उसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है. आम भाषा में हम अक्सर ही कहते हैं कि सर्दी हो या खांसी जुकाम, अदरक वाली कड़क चाय पी ली तो सेहत खुद ब खुद दुरुस्त हो जाएगी. लेकिन, अदरक की दूध वाली कड़क चाय नहीं बल्कि बिना दूध वाली जिंजर हर्बल टी भी सेहत को अनेक फायदे देती है. इस चाय को चुटकियों में तैयार किया जा सकता है. अदरक की यह चाय आयुर्वेदिक औषधी की तरह असर दिखाती है. इसे पीकर कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें तो दूर होती है हैं साथ ही कई बीमारियों में भी यह चाय फायदेमंद होती है. जानिए रोजाना खाली पेट किस तरह अदरक की चाय बनाकर पी सकते हैं और सेहत को इससे कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं.
अदरक की चाय पीने के फायदे |
अदरक में विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, कॉपर, जिंक और मैग्नीज की अच्छी मात्रा पाई जाती है. इस चाय को खाली पेट पिया जाए तो शरीर को कई फायदे मिलते हैं. इस चाय को बनाने के लिए एक कप पानी में अदरक को छोटे टुकड़ों में काटकर डालिए और इस पानी को उबाल आने तक पका लीजिए. कप में छानें और हल्का शहद या नींबू का रस स्वाद के लिए मिला लें. तैयार है अदरक की हर्बल टी.
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
अदरक की यह चाय नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करती है. इसे पीने पर शरीर को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने में असर नजर आता है. इसके अलावा, अदरक शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को दूर करने में भी असरदार होता है.
पाचन रहता है अच्छा
डाइजेस्टिव हेल्थ को बेहतर करने के लिए भी अदरक की चाय पी जा सकती है. अदरक की चाय पेट कई दिक्कतों जैसे ब्लोटिंग, एसिडिटी और पेट दर्द को कम करती है.
उल्टी की दिक्कत
जी मितलाना, मॉर्निंग सिकनेस और उल्टी की दिक्कत दूर करने के लिए भी अदरक की चाय पी सकते हैं. अदरक की चाय में एंटी-नोशिया गुण होते हैं. इस चाय से सिर का दर्द भी कम होता है.
घट सकता है वजन
वेट मैनेजमेंट में भी इस चाय के फायदे देखने को मिलते हैं. अदरक की चाय मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है. इस चाय को पीने पर कैलोरी और फैट बर्न होता है. ऐसे में अदरक की चाय का सेवन वजन घटाने में असरदार है.
जोड़ों का दर्द कम होता है
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के चलते अदरक की चाय पीने पर जोड़ों के दर्द की दिक्कत में आराम मिलता है. अदरक की चाय को घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए सुबह-शाम पिया जा सकता है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ