सेहत टिप्स /शौर्यपथ /मोटापा कम करने के लिए आपको इंटरनेट पर कई तरह के डाइट प्लान और एक्सरसाइज मिल जाएंगी. वेट लॉस के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं. लेकिन वजन बढ़ाने के लिए मेहनत करते हुए क्या आपने लोगों को देखा है. कई बार अपने कम वजम और पतले-दुबले शरीर की वजह से लोग लोगों के बीच मजाक बन जाते हैं. और हद से ज्यादा दुबलापन शर्मिंदगी की वजह भी बन जाता है. कई बार अच्छा खाना खाने के बावजूद भी वजन नहीं बढ़ पाता है. असल में वजन कम होने के पीछे भी कई वजह हो सकती हैं. कई बार ये जेनेटिक, शरीर में किसी तरह की कोई समस्या, भूख न लगने की वजह से सही से खाना न खाना भी इसका कारण बो सकता है. आज हम आपको वजन बढ़ाने के लिए एक घरेलू नुस्खा बताएंगे. बस आपको अपनी डाइट में एक चीज को शामिल करना जो वेट गेन में आपकी मदद कर सकता है. वजन बढ़ाने में अंजीर हमारी मदद कर सकती है. असल में अंजरी में पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम और विटामिन के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं वजन को बढ़ाने के लिए कैसे करें अंजीर का सेवन.
वजन बढ़ाने के लिए कैसे करें अंजीर का सेवन
अंजीर का हलवा
वेट गेन के लिए आप अपनी डाइट में अंजीर के हलवे का सेवन भी कर सकते हैं. इसके लिए अंजीर को भिगोकर उसे मिक्सी में पीस लें. अब एक कढ़ाई में घी डालें और उसमें अंजीर के पेस्ट को डालकर भूनें. रंग बदलने और सोंधी महक आने पर इसमें पिसी हुई चीनी और ड्राई फ्रूट्स को काटकर डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें. इस हलवे का सेवन आप नाश्ते में कर सकते हैं.
अंजीर और दूध
दूध के साथ करें अंजीर का सेवन. दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. अंजीर और दूध का साथ में सेवन शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. वजन को बढ़ाने के लिए आप अंजीर और दूध का सेवन कर सकते हैं. इसके लिए अंजीर को रातभर के लिए भिगोकर रख दें और सुबह नाश्ते में दूध के साथ इसका सेवन कर सकते हैं.