ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर फाइन लाइन के रूप में नजर आता है. लेकिन कई बार यंग एज में ही चेहरे पर रिंकल उभरने लगती है. जिसके कारण कॉन्फिडेंस कम होता है. ऐसे में हम आपको यहां पर एक ऐसा डीआईवाई बताने वाले हैं जिससे आपके चेहरे की सारी झुर्रियां गायब हो सकती हैं. तो चलिए जानते हैं चावल से बना डीआईवाई हेयरमास्क
चावल डीआईवाई हेयर मास्क
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की साल 2013 की एक स्टडी के अनुसार, चावल का पानी चेहरे पर इस्तेमाल करने से स्किन को सन डैमेज से बचा जा सकता है.
- इससे स्किन में कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है, जिससे स्किन सॉफ्ट होती है.
- चावल के पानी से झुर्रियों को कम किया जा सकता है.
कैसे बनाएं DIY एंटी रिंकल क्रीम
-इसको बनाने के लिए आपको चावल 1/2 कप,अलसी 2 बड़े चम्मच, बादाम का तेल 1/2 चम्मच, एलोवेरा जेल 1/2 चम्मच चाहिए.
बनाने का तरीका
- इसको बनाने के लिए आपको सबसे पहले चावल को भिगो दीजिए. एक रात भिगोकर रखने के बाद चावल को मिक्सर ग्राइंडर में पीस लीजिए.
- अब इसे घोलकर मलमल के कपड़े में पलट दीजिए और पानी को अच्छे से छान लीजिए. अब घोलकर पानी में पलट दीजिए.
- इसके बाद 2 चम्मच अलसी को पानी में डालकर भिगो दीजिए. जैल का रूप जब ले लो तो गैस से उतार दीजिए. एक बर्तन में 3 चम्मच तैयार चावल के पानी में अलसी की जेल को ठण्डा होने के बाद समान मात्रा में एड कर दीजिए.
- अब इसको मास्क की तरह फेस पर अप्लाई कर लीजिए. 15 मिनट बाद फेस को क्लीन कर लीजिए.