Print this page

बेकिंग पाउडर और सोडा में क्या है अंतर? जानें कहां किसे और कैसे करते हैं इस्तेमाल

  • rounak group

रसोई टिप्स /शौर्यपथ / जब आप किचन में कुछ स्पेशल बनाने जा रहे हों, जैसे केक या फिर ढोकला या सूजी वाली इडली आदि तो अक्सर आपको इस बात को लेकर कंफ्यूजन होता है कि इसे फर्मेंट करने के लिए आपको बेकिंग सोडा मिलना है या फिर बेकिंग पाउडर. चूंकि दोनों के नाम से लेकर रंग और बनावट में काफी समानता होती है अक्सर लोग कंफ्यूज होते हैं. छाछ, दही, नींबू पानी बनानी हो या भटूरे और ढोकला कहीं बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल होता है तो कहीं बेकिंग सोडा, लेकिन आप भी इनके बीच कंफ्यूज रहते हैं तो हम आपके सवाल का जवाब लेकर आए हैं.
बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर का अंतर
बेकिंग पाउडर हो या फिर बेकिंग सोडा दोनों का काम ही खमीर उठाना यानी फर्मेंट करना होता है, लेकिन दोनों का तरीका अलग है. वहीं बनावट में थोड़ी सा अंतर होता है. बेकिंग सोडा थोड़ा दरदरा होता है और बेकिंग पाउडर एकदम चिकना होता है. बेकिंग सोडा को पानी में डालने पर कोई रिएक्शन नहीं होता जबकि बेकिंग पाउडर को गुनगुने पानी में डालें तो बुलबुले बनते हैं.
बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर का कहां होता है इस्तेमाल
बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल उन चीजों के लिए किया जाता जिसे फर्मेंट करने के लिए कुछ घंटों तक रखना है, जैसे दही, छाछ जैसी खट्टी चीजों के लिए या फिर भटूरे बनाने हो या फिर नान या पूरी बनानी हो तब इसका इस्तेमाल होता है.
वहीं बेकिंग सोडा उन चीजों मे करते हैं जिनमें इंस्टेंट फर्मेंटेशन चाहिए हो जैसे केक का बैटर, पकोड़े, ढोकला, सूजी वाली इडली या कोई भी गीली चीज जिसे इंस्टेंट फर्मेंटेशन चाहिए.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ