Print this page

इस गुलाबी फूल से बढ़ने लगते हैं बाल, कमर तक नहीं बल्कि घुटनों तक लहराने लगेंगे आपके केश

  • rounak group

  टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें हैं जिनका इस्तेमाल बालों को बढ़ाने और लंबा बनाने के लिए किया जाता है. इन चीजों से हेयर ग्रोथ बेहतर तरह से होती है, बालों का टेक्सचर अच्छा होता है, बाल टूटते नहीं रहते, सिर पर डैंड्रफ जमा हुआ नहीं दिखता और बाल खूबसूरत बनते हैं सो अलग. ऐसी ही एक बेहद फायदेमंद चीज है गुड़हल का फूल. बालों पर गुड़हल के फूल  का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए जाए तो बालों की कायापलट हो सकती है. यहां जानिए किस तरह गुड़हल के फूल का इस्तेमाल करके बालों को लंबा) बनाया जा सकत है.
लंबे बालों के लिए गुड़हल का फूल |
गुड़हल का पेस्ट
बालों पर गुड़हल के फूलों का पेस्ट बनाकर लगाया जा सकता है. इस पेस्ट को बनाने के लिए 2 गुड़हल के फूलों और 3 से 4 गुड़हल के पत्तों  को पीसकर पेस्ट बना लें. इस तैयार पेस्ट को बालों की जड़ों से सिरों तक लगाकर आधा घंटा रखें और फिर धोकर सिर साफ कर लें. इस तरह गुड़हल के पेस्ट को बालों पर लगाने पर डैंड्रफ की दिक्कत भी हट जाती है और बाल लंबे होने लगते हैं सो अलग.
गुड़हल और दही
गुड़हल के फूलों को पीसें और दही के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को बालों पर अच्छे से लगाएं और एक घंटे लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क को बालों पर लगाने से फायदा नजर आने लगता है.
नारियल दूध और गुड़हल का फूल
यह हेयर मास्क बालों की ग्रोथ  को तो बेहतर करता ही है, साथ ही रूखे-सूखे बालों को मुलायम बनाने में भी असरदार है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए गुड़हल के फूल में नारियल का दूध और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस हेयर मास्क को बालों पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद सिर धो लें. बालों को बढ़ने में मदद मिलेगी.
अंडा और गुड़हल का फूल
एक कटोरी में 3 चम्मच गुड़हल के फूलों का पेस्ट लें और उसमें 2 अंडे की सफेदी मिलाएं. इन दोनों चीजों को एकसाथ मिक्स करें और पेस्ट तैयार कर लें. सिर पर 20 से 25 मिनट इस मिश्रण को लगाकर रखने के बाद सिर धोकर साफ करें. बाल खूबसूरत नजर आने लगेंगे. 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ