सेहत टिप्स /शौर्यपथ / सुबह खीरे का रस पीना आपके दिन की शुरुआत करने का एक रिफ्रेशिंग और हाइड्रेटिंग तरीका हो सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं खीरे का जूस सिर्फ एक रिफ्रेशिंग जूस तक ही सीमित नहीं है? यह कई पोषकतत्वों और गुणों से भरपूर है, जो आपको स्वस्थ जीवन जीने में मदद कर सकता है. इसको गर्मियों के मौसम में तो जरूर अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए. आइए जानते हैं इसके फायदे. दिखने में छोटे और सुंदर ये हरे पत्ते आपकी सेहत के लिए हैं चमत्कारी, रोजाना 5 भी खाए लिए तो बीमारियां रहेंगी दूर
स्किन रखे हेल्दी -
यह त्वचा पर सूजन और जलन को कम करने में मदद कर सकता है. यह स्किन की लोच बनाए रखने में भी मदद कर सकता है. खीरे के रस का उपयोग करने से सूरज की रोशनी के कारण त्वचा को होने वाले नुकसान की देखभाल करने में भी मदद मिल सकती है. इसमें उच्च मात्रा में पानी होता है, जो ड्राई स्किन को हाइड्रेट करता है.
ऑक्सीडेटिव तनाव करे कम -
खीरे के रस का सेवन मुक्त कणों को खत्म करके शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद कर सकता है. खीरे के रस में कई गुण होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं.
ब्लड शुगर करे कंट्रोल -
खीरा पोटैशियम का बहुत अच्छा स्रोत है. इसलिए, खीरे का पानी पीने से शरीर को अधिक पोटेशियम मिलता है, जिससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है.
रोज कितने गिलास पानी पिएं
पानी के बिना हमारा शरीर ठीक से काम नहीं कर सकता. हर व्यक्ति को दिन में 6 से 8 गिलास पानी पीने की जरूरत होती है. इसलिए आप शरीर को अधिक पानी प्रदान करने के लिए खीरे का जूस पी सकते हैं.