खाना खजाना /शौर्यपथ /आड़ू एक स्वादिष्ट फल है. ये गर्मियों के मौसम में आने वाला एक मौसमी फल है जिसे स्वाद और सेहत का भंडार कहा जाता है. अगर आप इस फल का रोजाना सेवन करते हैं तो आपको कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि आड़ू में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे गुण पाए जाते हैं. आड़ू का सेवन कर पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या है उनके लिए इस फल का सेवन औषधी से कम नहीं है. इतना ही नहीं इस फल में मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं आड़ू खाने से मिलने वाले लाभ.
किसे खाना चाहिए आड़ू-
1. मोटापा कम करने-
अगर आप वजन को कम करने के लिए रास्ते तलाश रहे हैं तो आप ये फल आपकी मदद कर सकते हैं. आड़ू में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो वजन को कम करने में मददगार है.
2. पाचन- के लिए-
आड़ू में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को सुधारने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार है.
3. स्किन के लिए-
गर्मियों के मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जाती हैं. आड़ू में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी रखने में मददगार हैं. स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप आड़ू का सेवन कर सकते हैं.
4. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने-
अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपके लिए आड़ू का सेवन फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि आड़ू में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है. आड़ू के सेवन से हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद मिल सकती है.