Print this page

नूडल्स खाने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर ट्राई करें एग फ्राइड नूडल्स, फटाफट नोट करें आसान रेसिपी

  • rounak group

खाना खजाना /शौर्यपथ /नूडल्स का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. छोटे से लेकर बड़े तक को नूडल्स खाना पसंद है. यह एक क्विक एंड इजी डिश है जिसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी समय बनाकर खा सकते हैं. नूडल्स की अनगिनत वैराइटी आपको मिल जाएंगी. जैसे,वेज नूडल्स, हक्का नूडल्स और शेजवान नूडल्स आदि. आज हम इस लिस्ट में एड करने के लिए एक अलग नूडल्स की रेसिपी लेकर आए हैं जो आपको जरूर पसंद आएगी. हम बात कर रहे हैं एग फ्राइड नूडल की, इस नूडल रेसिपी में अंडे का ट्विस्ट हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं एग फ्राइड नूडल्स बनाने की रेसिपी.


एग फ्राइड नूडल्स उन दिनों के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है, जब आप कुछ बनाने के मूड में न हो, या फिर जब आपके पास समय की कमी हो. इतना ही नहीं इस रेसिपी को आप रात की बची हुई एग भुर्जी के साथ भी बना सकते हैं.
कैसे बनाएं एग फ्राइड नूडल्स-
सामग्री-
    अंडे
    नूडल्स उबली हुई
    सोया सॉस
    चिली सॉस
    रेड चिली सॉस
    स्वादानुसार काली मिर्च
    स्वादानुसार नमक
    तेल जरूरत के मुताबिक
    लहसुन बारीक कटा हुआ
    शिमला मिर्च
    हरी प्याज
    प्याज कटा हुआ
विधि-
एग फ्राइड नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें. एक बाउल में अंडे तोड़े और इसमें नमक और काली मिर्च डालकर फेंट लें. अब अंडे को पैन में डालकर भुर्जी बना लें और इस कढ़ाही से निकालकर अलग रख लें. फिर पैन को दोबारा गैस पर रखें और इसमें दो बड़े चम्मच तेल डालकर गरम करें. लहसुन डालें और इसे कुछ सेकेंड भूनें, प्याज को कुछ देर भूनें इसके बाद शिमला मिर्च और हरी प्याज डालकर उन्हें भी भून लें. स्वादानुसार नमक भी मिलाएं. उबली हुई नूल्डस को सब्जियों के साथ मिलाएं. सोया सॉस, चिली सॉस, रेड चिली सॉस और सिरका डालें. काली मिर्च छिड़के और सभी चीजों को मिक्स करें. अंडे की भुर्जी डालें और सभी चीजों को मिलाते हुए टॉस करें. आपकी एग फ्राइड नूडल्स तैयार हैं.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ