Print this page

इन 8 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है चेरी का सेवन, जानें किसे खाना चाहिए Cherry

  • rounak group

  सेहत टिप्स /शौर्यपथ /चेरी एक ऐसा फल है जिसे स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है. चेरी को कई प्रकार के व्यंजनों जैसे कि केक, टार्ट, पीज और चीज़केक में इस्तेमाल किया जा सकता है. चेरी का वैज्ञानिक नाम प्रूनस एवियम है, यह सबसे अधिक रोमांटिक फलों में से एक माना जाता है. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है. यह एक गुठलीदार फल है. चेरी में थाईमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, विटामिन बी 6, पैटोथेनिक एसिड, नियासिन, फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीज, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए चेरी का सेवन.
चेरी खाने के फायदे-  
1. एंटीऑक्सीडेंट्स-
चेरी में एंथोसायनिन्स और क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचा सकते हैं
2.  सूजन-
चेरी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मददगार हो सकते हैं.
3. नींद-
जिन लोगों को नींद न आने की समस्या रहती है उनके लिए फायदेमंद है चेरी का सेवन. चेरी में मेलाटोनिन होता है, जो नींद को सुधारने में मददगार है.


4. ब्लड प्रेशर-
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है चेरी. इसमें पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है.
5. वजन घटाने-
चेरी में कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
6. पाचन-
चेरी में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मददगार है. कब्ज की समस्या में चेरी का सेवन फायदेमंद माना जाता है.
7. इम्यूनिटी-
चेरी में विटामिन सी होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकता है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को संक्रमण से बचाने में मददगार है.
8. स्किन-
चेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होते हैं, जो स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ