सेहत टिप्स /शौर्यपथ /बरसात के मौसम में स्किन से संबधी समस्याएं काफी देखी जाती हैं. अगर आप भी इस मौसम में अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज हम आपके लिए ऐसे ड्रिंक्स लेकर आए हैं जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मददगार हैं. असल में बारिश के मौसम में हमारी स्किन काफी चिपचिपी और ऑयली हो जाती है. ऐसे में न तो हमारा मन तैयार होने का करता है और न ही कहीं बाहर जाने का. अगर आप भी अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखना चाहते हैं तो इन जूस को सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं क्या हैं वो ड्रिंक.
स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार हैं ये ड्रिंक्स-
1. गुनगुना पानी-
सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है. स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार है गुनगुना पानी.
2. एलोवेरा ड्रिंक-
एलोवेरा का जूस पीने से स्किन में नमी बनी रहती है और यह स्किन को हाइड्रेट करके ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है.
3. आंवला ड्रिंक-
विटामिन सी से भरपूर आंवला स्किन के लिए अच्छा माना जाता है. सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं.
4. शहद ड्रिंक-
सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है.
5. ग्रीन टी-
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं. रोजाना खाली पेट ग्रीन टी का सेवन कर स्किन को हेल्दी रख सकते हैं.
6. नारियल पानी-
नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार है. सुबह खाली पेट नारियल पानी के सेवन स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं.