यादव छात्रावास पचरीपारा में होगा सामाजिक समरसता और गीता जयंती का आयोजन
दुर्ग।
दुर्ग नगर यादव महासभा द्वारा 11 जनवरी 2026, रविवार को दोपहर 1.00 बजे से यादव छात्रावास, पचरीपारा, वार्ड क्रमांक-28, दुर्ग में यादव मिलन समारोह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं गीता जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में ये रहेंगे प्रमुख अतिथि
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बघेल (सांसद, दुर्ग लोकसभा) करेंगे।
विशेष अतिथियों में ललित चंद्राकर (विधायक, दुर्ग ग्रामीण), अल्का बाघमार (महापौर, दुर्ग), दीपक ताराचंद साहू, शिवराज राउत, राजेश ताम्रकार, अजय यादव (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज), ममता ओमप्रकाश (पार्षद) एवं बबीता यादव (पार्षद) शामिल रहेंगे।
समापन समारोह सायं 4 बजे
कार्यक्रम का समापन समारोह सायं 4.00 बजे आयोजित होगा, जिसके मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव (विधायक, भिलाई नगर) होंगे।
समारोह की अध्यक्षता बोधन यादव (अध्यक्ष, जिला कोसरिया समाज) करेंगे।
विशेष अतिथियों में अरुण बोरा (पूर्व विधायक, दुर्ग), राजेंद्र साहू, धीरज बाकलीवाल, मेघनाथ यादव (प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन), मन्ना यादव एवं दुलौरिन बाई यादव उपस्थित रहेंगे।
तैयारियों को लेकर बैठक, जिम्मेदारियां सौंपी गईं
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित कर आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई तथा सभी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में अमर सिंह यादव (अध्यक्ष), छोटेलाल यादव (संरक्षक), रणछोर यादव (उपाध्यक्ष), दिनेश यादव (सचिव), द्वारिका प्रसाद यादव (कोषाध्यक्ष), मेघनाथ यादव, भानु प्रताप यादव (जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ – दुर्ग) सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
महिला प्रकोष्ठ से गीता यादव (महिला अध्यक्ष) सहित अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।
समाजजनों से सहभागिता की अपील
दुर्ग नगर यादव महासभा ने समाज के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
उक्त जानकारी भानु प्रताप यादव, प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन (अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ) एवं मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई।