Print this page

अल्कोहल ड्रिंक्स के साथ कभी न खाएं ये चीजें, इन साइड इफेक्ट्स का रहता है खतरा

  • rounak group

सेहत /शौर्यपथ / हम सभी जानते हैं कि शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है लेकिन अल्कोहल का सेवन कुछ चीजों के साथ बेहद घातक है। कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका सेवन अल्कोहल के साथ करने से शरीर में टॉक्सिन बनते हैं जिससे कई बीमारियां होने का रहता है। आज हम आपको ऐसी चीजें बता रहे हैं, जिसका सेवन अल्कोहल के साथ नहीं करना चाहिए-
दूध
अल्कोहल के साथ कभी भी दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे न सिर्फ एलर्जी का खतरा होता है। इससे शरीर पर लाल चकत्ते और खुजली की समस्या होती है। साथ ही अल्कोहल पीने के बाद भी दूध पीने से बचना चाहिए।
काजू और मूंगफली
ज्यादातर लोग अल्कोहल ड्रिंक्स के साथ काजू और मूंगफली खाते हैं लेकिन ये दोनों ही सेहत के लि घातक है। इन दोनों ही चीजों में कॉलेस्ट्रॉल होता है, जो भूख को मारता है और शराब पीने के बाद भारी महसूस होता है। वहीं, शराब के साथ सोडा या कोल्ड ड्रिंक मिलाकर पीने से शरीर में पानी की मात्रा कम होती है।
फ्राइड फूड
शराब के साथ फ्राइड फूड लेने से भी एसिडिटी की शिकायत रहती है। इसके अलावा कई लोग शराब के साथ चिप्स खाते हैं। इन्हें खाने से बहुत अधिक प्यास लगती है। इस वजह से लोग ज्यादा शराब पी लेते हैं।
मीठा खाने से बचें
शराब के साथ कभी भी मीठा नहीं खाना चाहिए। ये शराब का नशा को दुगुना कर देता हैं और आप आपे से बाहर हो जाते हैं। इसके अलावा मीठी चीजें शराब के जहर को और ज्यापदा बढ़ाती हैं।
मक्खन और शहद
कुछ लोग अल्कोहल के साथ मक्खन और शहद में रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूड्स खाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। इससे कब्ज और स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा रहता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ