Print this page

माघ महीने में ये काम करने से प्रसन्न होते हैं देवी-देवता, खुशियों से जीवन भरने की है मान्यता

  • rounak group

आस्था /शौर्यपथ / हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह साल का 11वां महीना होता है। ज्योतिष शास्त्र में हर माह का अलग महत्व बताया गया है। लेकिन माघ के महीने को विशेष फलकारी माना गया है। मान्यता है कि इस महीने में किए गए कार्यों का शुभ फल मिलता है। माघ महीना मकर संक्रांति से यानी 14 जनवरी से शुरू हो चुका है। शास्त्रों में इस महीने में किए जाने वाले कुछ विशेष कार्यों को बताया गया है। मान्यता है कि इन कार्यों को करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और कष्टों से मुक्ति मिलती है।
1. गीता पाठ- माघ महीने में नियमित तौर पर गीता पाठ करना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही मन शांत रहता है और नकारात्मकता दूर होती है।
2. तिल- माघ महीने में भगवान विष्णु को प्रतिदिन पूजा के दौरान तिल अर्पित करना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा तिल खाने और पानी में डालकर नहाने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
3. दान- शास्त्रों में दान का विशेष महत्व बताया गया है। लेकिन माघ महीने में दान का खास महत्व होता है। कहते हैं कि इस माह में गर्म कपड़े दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
4. नियमित पूजा- माघ महीने में पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। कहते हैं कि प्रतिदिन घर में पूजा नकारात्मकता दूर होती है। मान्यता है कि माघ महीने में नियमित तौर पर पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में खुशहाली आती है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ