Print this page

महाशिवरात्रि के व्यंजन लाजवाब मोरधन के ढोकले

  • rounak group

खाना खजाना /शौर्यपथ /मोरधन के ढोकले सामग्री :
1 कटोरी दही, 100 ग्राम सिंघाड़ा आटा, 200 ग्राम मोरधन, 100 ग्राम राजगीरा आटा, जीरा, सोडा एक चम्मच, आवश्यकतानुसार सेंधा नमक, तलने के लिए तेल।
विधि :
मोरधन को सबसे पहले 2 घंटे गला दें। दही फेंट कर राजगीरा व सिंघाड़ा आटा मिला दें। मोरधन को पीसकर सभी चीजें मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसमें एक चम्मच सोड़ा एवं नमक डालकर अच्छे से फेंटे और कुकर के डिब्बे में भर कर एक सीटी तक पकाएं।
अब इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने पर पीस करें। अब एक बर्तन में तेल गर्म करके जीरा तड़काएं और ढोकले बघार दें या फिर उस तेल को कटे हुए ढोकले पर चारों तरफ बुरकाएं, ऊपर से धनिया से सजाएं और तली हुई मिर्च अथवा दही के साथ लाजवाब मोरधन के ढोकले पेश करें।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ