टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है. इस मौसम में गर्मी लगना और पसीना आना आम बात होती है. लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें गर्मी काफी लगती है और पसीना भी काफी ज्यादा आता है. आमतौर पर लोग इसे इग्नोर कर देते हैं. लेकिन हम आपको बता दें कि अगर आपको भी बहुत अधिक मात्रा में पसीना आता है तो यह आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है.
– आमतौर पर अगर आप वर्कआउट करते हैं तो इस दौरान पसीना आना काफी आम होता है. लेकिन अगर अचानक आपको बिना किसी कारण के पसीना आना शुरू हो जाता है तो यह दिल के दौरे का संकेत हो सकता है. पसीना आना, सीने में द्रद और मांसपेशियों में अकड़न ये सभी संकेत हार्ट अटैक के होते हैं.
– अगर आप व्यायाम नहीं कर रहे हैं और इसके बावजूद भी आपको अधिक पसीना आता है तो यह दिल से जुड़ी बीमारी के संकेत हो सकते हैं. जब हृदय को रक्त पहुंचाने वाली धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है तो वह ब्लॉक हो जाती है और हृदय में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है. इस दौरान हमारे दिल को ब्लड पंप करने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है. दिल पर कम दबाव पड़ने और बॉडी टेंपरेचर को कम करने रखने की कोशिश में पसीना निकलने लगता है.
– इसके अलावा अगर आपके हाथ-कंधे या सिर में दर्द की समस्या हो रही हैं तो यह भी हार्ट अटैक के लक्षण होते हैं. ऐसे तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.
– वायु प्रदूषण भी हार्ट अटैक का मुख्य कारण है. आजकल के समय में हवा में कई तरह की जहरीली चीजें होती है जो आपके फेफड़ों पर अटैक करती हैं. जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है.