Print this page

ये 3 चीजें की मदद से हारा हुआ व्यक्ति भी पा सकता है सफलता, सफल होने के लिए रखें ध्यान

  • rounak group

शिक्षा/ शौर्यपथ /आचार्य चाणक्य महान राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ व महान शिक्षाविद थे। आचार्य चाणक्य ने कई शास्त्र लिखें जिसमें से नीति शास्त्र लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने जीवन से जुड़े कई पहलुओं का वर्णन किया है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में कई बातों का जिक्र किया है जो व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। कहा जाता है कि आचार्य चाणक्य की इन नीतियों को अपनाना मुश्किल होता है, लेकिन जिसने भी अपनाया उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सका। चाणक्य ने एक नीति में बताया है कि आखिर कौन-सी तीन चीजें व्यक्ति को कभी हारने नहीं देती हैं। आप भी जानिए-
1. हारे हुए व्यक्ति की सलाह- चाणक्य कहते हैं कि असफलता पाने वाले व्यक्ति की बात को ध्यान से सुनना व समझना चाहिए। नीति शास्त्र के अनुसार, एक हारे हुए व्यक्ति को अपने क्षेत्र में अच्छा अनुभव होता है। उसने क्या गलतियां की थीं और क्या सबक लेकर आगे बढ़ा जा सकता है। हारने वाला व्यक्ति अपनी हर बात को बारीकी से बता सकता है।
2. सफल व्यक्ति का अनुभव- चाणक्य कहते हैं कि सफलता प्राप्त करने वाले हर व्यक्ति की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। यह आपको जीवन में आगे बढ़ने का हौसला देती हैं। अगर जीवन में आगे बढ़ना है और सफल होना है तो सफलता पाने वाले हर व्यक्ति के अनुभव को सुनना व समझना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि सफल व्यक्ति का अनुभव जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
3. स्वयं का दिमाग- चाणक्य कहते हैं कि जीवन में आगे बढ़ने व सफलता पाने के लिए सही फैसले लेना बेहद जरूरी होता है। व्यक्ति सही फैसले तभी ले सकता है जब वह खुद के दिमाग का इस्तेमाल करेगा। चाणक्य का मानना है कि व्यक्ति अपनी बुद्धि के बल पर हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकता है। किन बातों का सफलता पाने के लिए पालन करना है और किन चीजों से दूर रहना है, यह व्यक्ति खुद के दिमाग से ही फैसला ले सकता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ