Print this page

कोरोना संक्रमितों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा,अध्ययन में किया गया दावा

  • rounak group

लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / कोरोना मरीजों को लेकर एक नया अध्ययन किया गया है। इसके नतीजों के बाद यह दावा किया गया है कि यह वायरस कोरोना रोगियों के दिल पर भारी पड़ सकता है। अस्पताल में भर्ती होने वाले उन मरीजों में हार्ट फेल का खतरा बढ़ सकता है, जिनमें पहले से हृदय संबंधी कोई समस्या नहीं होती है।
अमेरिका के माउंट सिनाई अस्पताल के शोधकर्ताओं के अनुसार, इस तरह के मामले काफी कम पाए गए हैं, लेकिन डॉक्टरों को इस तरह की संभावित जटिलताओं के प्रति अवगत रहना चाहिए। अध्ययन की प्रमुख शोधकर्ता और इकान स्कूल ऑफ मेडिसिन में हार्ट फेल्योर रिसर्च की निदेशक अनुराधा लाला ने कहा कि उन कुछ चुनिंदा लोगों में हार्ट फेल होने का खतरा पाया गया, जिनमें पहले से इस जोखिम का कोई कारक नहीं था। हमें इस संबंध में और समझने की जरूरत है कि कोरोना वायरस हृदय प्रणाली को कैसे सीधे प्रभावित कर सकता है।
6,439 मरीजों पर किया अध्ययन
अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने पिछले साल 27 फरवरी से लेकर 26 जून के दौरान माउंट सिनाई हेल्थ सिस्टम के अस्पतालों में भर्ती रहे 6,439 कोरोना मरीजों पर चिकित्सीय इतिहास पर अध्ययन किया। उन्होंने इनमें से 37 रोगियों में हार्ट फेल के नए केस पाए। इन रोगियों में से आठ में पहले से हृदय संबंधी कोई समस्या नहीं थी। 14 पीड़ित हृदय रोग का पहले सामना कर चुके थे। जबकि 15 हृदय रोग से पीड़ित नहीं थे, लेकिन इनमें खतरे का एक कारक पाया गया था।

 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ