Print this page

प्लास्टिक के बर्तन दाग लगने से हो गए हैं खराब, Stain हटाएंगे ये 'Tips and Trick'

  • Ad Content 1

टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / बच्चों का टिफिन बॉक्स हो या खाना सर्व करने वाली प्लास्टिक की क्रॉकरी, उस पर अगर कोई दाग लगा रह जाए तो उसकी खूबसूरती खराब हो ही जाती है। प्लास्टिक के बर्तन यूज करने वाले लोग अक्सर इस बात की शिकायत करते हैं कि अगर आप प्लास्टिक के बर्तन में खाने की किसी चीज को अधिक समय के लिए रख देंगे तो उस पर खाने की महक और दाग दोनों बने रहते हैं। अगर आपकी भी यही परेशानी है तो इन टिप्स एंड ट्रिक्स को अपनाकर आप प्लास्टिक के बर्तनों पर लगे दाग और महक से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
प्लास्टिक के बर्तनों पर लगे दाग और महक से छुटकारा दिलाएंगे ये टिप्स-
-सिरका-
प्लास्टिक के बर्तनों से दाग हटाने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर उन्हें पहले जैसा नया बना सकती हैं। इसके लिए प्लास्टिक के बर्तनों पर सिरका ड़ालकर कुछ देर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद बर्तन को स्क्रब से रगड़कर अच्छे से साफ कर लें। ऐसा करने से दाग के साथ बर्तन से खाने की महक भी निकल जाएगी और बर्तन पहले जैसा ही चमक उठेगा।
बेकिंग सोडा-
प्लास्टिक के बर्तनों से दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा भी कारगर उपाय है। इसके लिए आप एक बड़े बर्तन में गर्म पानी भरकर उसमें 3 से 4 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस पानी में कुछ देर अपने गंदे प्लास्टिक के बर्तनों को डालकर छोड़ दीजिये। लगभग आधे घंटे बाद इन बर्तनों को स्क्रब से रगड़कर साफ पानी से धो लें। आपके बर्तन पहले की ही तरह चमक उठेंगे।
क्लोरीन ब्लीच-
प्लास्टिक के बर्तन से दाग हटाने के लिए आप लिक्विड क्लोरीन ब्लीच का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ब्लीच से प्लास्टिक के बर्तन पर लगे दाग साफ करने के लिए आप ब्लीच और पानी का एक घोल तैयार करके उसमें प्लास्टिक के बर्तन को आधे से एक घंटा के लिए छोड़ दें। एक घंटे बाद इस घोल से बर्तनों को निकालकर साफ पानी से उन्हें धो लीजिये।ऐसा करने से आपके प्लास्टिक के बर्तन चमक उठेंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ