Print this page

स्ट्रीट फूड को भी बनाना है हेल्दी तो ट्राई करें आटा मोमोज, नोट करें ये टेस्टी 'Street Food Recipe

  • rounak group

खाना खजाना /शौर्यपथ /शाम के समय अगर आपका मन भी कुछ चटपटा तीखा खाने का करता है लेकिन कोरोना की वजह से बाहर से कुछ भी मंगवाने से डर रहे हैं तो टेंशन छोड़ ट्राई कीजिए ये टेस्टी आटा मोमोज रेसिपी। आमतौर पर मोमोज मैदे से बनाए जाते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा मैदे का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आटा मोमोज स्वाद के साथ सेहत बनाए रखने के लिए स्ट्रीट फूड का एक हेल्दी ऑप्शन है। आइए जानते हैं कैसे बनाए जाते हैं टेस्टी आटा मोमोज।
आटा मोमोज बनाने के लिए सामग्री--2 कप गेहूं का आटा
-2 टी स्पून तेल
-स्वादानुसार नमक
-पानी (गूंधने के लिए)
-2 टी स्पून तेल
-2 लहसुन , बारीक कटा हुआ
-1 प्याज, बारीक कटा हुआ
-2 कप बंद गोभी, गुच्छा
-1 गाजर, कद्दूकस
-1 टेबल स्पून सिरका
-1/2 टी स्पून काली मिर्च (कुटी हुई)
-1 टेबल स्पून सोया सॉस
-1 टेबल स्पून चिल्ली सॉस
आटा मोमोज बनाने की वि?धि-
सबसे पहले आटा गूंधकर उसे 30 मिनट के लिए एक बर्तन में अलग रख दें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें लहसुन और प्याज डाल दें। अब कड़ाही में गाजर और बंद गोभी भी डालकर उन्हें हल्का भून लें। अब सिरका, सोया सॉस, चिली सॉस, काली मिर्च और नमक कड़ाही में डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। आपकी मोमोज की स्टफिंग बनकर तैयार है।
अब गुंथे हुए आटे को एक मिनट के लिए दोबारा मल लें। अब मोमोज का बाहरी कवर बनाने के लिए आटे का छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे पतला गोल बेल लें। इसकी गोलाई 4 से 5 इंच की होनी चाहिए। अब पहले से तैयार फिलिंग्स को इसके बीच में रखकर बंद कर दें। आटे को बंद करते हुए उसे मोमोज की शेप दें। 10 से 12 मिनट तक आटे को मोमोज को भांप में पकाएं। पकने पर आटे के मोमोज को गर्मागरम रेड चिली सॉस के साथ सर्व करें।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ