खाना खजाना / शौर्यपथ / आपके घरे में अगर मुरमुरे बचे हुए हैं, तो आप एक नई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं मुरमुरे के लड्डू बनाने की रेसिपी-
सामग्री :
500 ग्राम लाई/मुरमुरे
200 ग्राम गुड़
1 कप पानी,
3-4 टीस्पून घी
विधि : एक कड़ाही में घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। अब इसमें मुरमुरे हल्का भून लें। ध्या4न रहे कि आंच ज्याेदा तेज न करें वरना मुरमुरे जल जाएंगे। गुड़ को तोड़कर अलग बर्तन में रख दें। अब दूसरी कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करके उसमें गुड़ और पानी डालकर उबाल लें। बीच-बीच में इसे चलाते रहें। जब गुड़ की एक तार की चाशनी बन जाए तो उसमें मुरमुरे डालकर अच्छीच तरह मिला लें और गैस बंद कर दें। मिश्रण को छूकर देखें। अगर यह हाथ में सहने लायक हो जाए तो उसके लड्डू बना लें। जब लड्डुओं का गुड़ सूख जाए तो इन्हें डिब्बेे में भरकर रख लें और जब मन करें खाएं।