दुर्ग / शौर्यपथ / सिद्धार्थनगर में कल फूटी 300mm की पाइप लाइन का मरम्मत कर कार्य आज सुबह 8:00 बजे से चालू कर आज शाम 4 पूर्ण कर लिया गया । इस 300 mm की पाइप लाईन की मरम्मत करने इस क्षेत्र के करीब आधा दर्जन बस्ती में आज सुबह के समय पानी की सप्लाई को रोका गया तब यह कार्य आज शाम 4 बजे तक पूरा किया जा सका है । क्षेत्र के सभी प्रभावित मोहल्ले और बस्तियों में शाम के समय जल प्रदाय किया जावेगा ।
उल्लेखनीय है कि महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार अमृत मिशन योजना के तहत् पाइप लाईन जोड़ने और कनेक्शन जोड़ने का कार्य शहर में जारी है । कल सिद्धार्थनगर में अमृत मिशन योजना के तहत 300 एमएम की पाइप लाइन से कनेक्शन जोड़ने के लिए सीमेंट सड़क को जेसीबी से तोड़ा गया था । परंतु उस समय पाइप लाइन फूटी है इसकी जानकारी नहीं हुई जब शाम के समय नल खुला तब पता चला यहां पर पाइप लाइन फूटी हुई है इसकी जानकारी महापौर और आयुक्त को होने के बाद उन्होंने अमृत मिशन के लोगों को तत्काल निर्देश दिए जिसके तहत मिशन के लोगों ने शाम को ही आकर मौका मुआयना किया और पाइपलाइन की मरम्मत सुबह 8:00 बजे करेंगे कह कर वापस चले गए थे आज सुबह 8:00 बजे मरम्मत कार्य के लिए गड्ढा खोदा गया उसमें लगभग 3 फीट पाइप काटकर बाहर निकाले और क्लेम लगाकर पुन: पाइपलाइन को जोड़ा गया इस तरह से फूटी पाइप लाइन की मरम्मत और अमृत मिशन का कनेक्शन जोड़ने का काम साथ-साथ पूरा किया गया । आज शाम के समय संबंधित क्षेत्रों में जल प्रदाय निर्धारित समय पर की जाएगी । कार्य के दौरान जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर, कार्य करने वाले ठेकेदार घनश्याम ठाकुर और अमृत मिशन के कर्मचारी मौजूद थे ।