Print this page

अनार का जूस ब्लड के लिए सबसे अच्छा है, जानिए फायदे

  • rounak group

सेहत / शौर्यपथ / अनार सेहत के लिए हमेशा अच्छा रहता है। इसके सेवन से अपच, कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। साथ ही यह खून बढ़ाने में भी काफी मदद करता है। अनार को रोग नाशक फल कहा जाता है। इसके सेवन से कई सारी बीमारियों में राहत मिलती है। हालांकि फल और जूस का सेवन करने से अलग - अलग लाभ मिलते हैं। तो आइए आज आपको बताते हैं अनार के जूस का सेवन करने से लाभ -
1.अनार में जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जैसे फाइबर, मिनरल्स, विटामिन्स, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, फोलेट्स और रिबोफ्लेविन इसमें होते हैं।
2.अनार में विटामिन सी, ई और ए मुख्य रूप से मौजूद होता है। इन सभी विटामिन की मदद से चेहरे पर जल्दी झुर्रियां और लाइन्स नहीं आती है। नाश्ते में कम से कम एक गिलास अनार का जूस जरूर पीएं।
3.अपच, कब्ज, गैस की समस्या होने पर रोज एक गिलास अनार का जूस पीएं। जल्दी राहत मिलेगी। ऐसा करीब 1 सप्ताह तक करें।
4. अनार के जूस का सेवन करने से आर्टिस बेहतर होती है।
5. सप्ताह में 3 से 4 दिन अनार का जूस पीने से बेड केलोस्ट्रोल कम होता है और अच्छा केलोस्ट्रोल बढ़ता है।
6. हिमोग्लोबिन कम होने पर अनार के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे बहुत जल्दी ब्लड बढ़ता है।
7. अनार का जूस पीने से तनाव कम होता है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
8. अनार के जूस का सेवन करने से स्ट्रेस हार्मोन कम होता है। साथ ही दिमाग भी काफी शांत रहता है।
9. जूस में मौजूद पोषक तत्व से वजन तेजी से कम होता है। यह अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद करता है।
10. अनार फेफड़ों के कैंसर को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ