Print this page

'ससुर जी' के साथ रोमांटिक डांस करती दिखीं 'बहू किंजल', वीडियो देख लोग बोले- कुछ तो शर्म करो

  • doing of business

मनोरंजन / शौर्यपथ / छोटे पर्दे का मशहूर टीवी शो 'अनुपमा' टीआरपी की लिस्ट में हर हफ्ते टॉप पर बना रहता है। इस शो को दर्शक जितना पसंद करते हैं, उतना की इसके किरदारों को भी... यही कारण है कि शो से जुड़े एक्टर्स की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। वहीं, हाल ही में शो 'अनुपमा' पर 'किंजल' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधि शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने ऑनस्क्रीन 'ससुरजी' वनराज के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं।
चर्चा में आया रोमांटिक डांस
निधि शाह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो शो पर 'ससुर जी' का रोल निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांड के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वो साउथ सिनेमा के मशहूर गाने 'राउडी बेबी' पर रोमांटिक अंदाज में ठुमके लगा रही हैं। वहीं, सुधांशु का अंदाज भी देखने लायक है। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। यहां देखें वायरल हो रहा उनका ये वीडियो-
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो को शेयर करते हुए निधि ने बेहद दिलचस्प कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा- 'कभी-कभी सिर्फ व्यूअर्स और ऑडिएंस ही नहीं बल्कि एक्टर्स भी अपने किरदार भी भूलना चाहते हैं कि जो किरदार वो निभाते हैं, वो सिर्फ पर्दे के लिए है और खुद को रील से बाहर निकालकर असलियत से जोड़ना और मजे करना भी जरूरी है'। इस पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई लोगों को ये वीडियो पसंद आया है तो कई दोनों को ट्रोल करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'काव्या को बताना पड़ेगा'... वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- 'भाई तेरे बेटे की बहू है, कुछ तो शर्म करो'।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ