Print this page

आर्यन खान के दोस्त अरबाज के पिता बोले- एनसीबी ने बच्चों से अच्छा बर्ताव किया, वे बेगुनाह हैं

  • doing of business

       मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने 8 लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। मुंबई-गोवा क्रूज पर रेड के बाद आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेदा को भी 7 अक्टूबर को एनसीबी को कस्टडी में भेजा गया है। इस पूरे मामले पर जहां एक तरफ शाहरुख खान और गौरी खान ने कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। वहीं, दूसरी तरफ अरबाज के दोस्त के पिता असलम मर्चेंट ने बेटे पर लगे आरोपों पर रिएक्शन दिया है।
 आरोप आधारहीन हैं
      NCB की रेड के बाद क्रूज पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल की बात सामने आई थी। जिसके बाद 8 लोगों को डीटेन किया गया था और फिर सभी को गिरफ्तार भी किया गया। वहीं, हाल ही में टाइम्स नाऊ से बातचीत के दौरान असलम मर्चेंट ने कहा कि बच्चों पर लगे आरोप आधारहीन हैं। असलम पेशे से एक वकील हैं, उनका कहना है कि इस वक्त जब जांच जारी है तो ऐसे में केस पर कुछ बोलना ठीक नहीं होगा। उन्होंने ये भी माना कि NCB की ओर से काफी सहयोग मिल रहा है और अधिकारी उनके बच्चों के साथ अच्छा बर्ताव कर रहे हैं।
        उन्होंने कहा- 'एनसीबी का बर्ताव इतना अच्छा है कि एक प्रोफेशनल वकील के तौर पर मैं कह सकता हूं कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। सच सामने आएगा और वो लोग जल्द बाहर आ जाएंगे। बच्चे बेगुनाह हैं और वो क्रूज पर एक मेहमान बनकर पहुंचे थे'। वहीं, व्हाट्एप चैट पर उनका कहना है कि इन चैट्स ड्रग्स केस से कोई लोना-देना नहीं है। उन्होंने ये भी बताया कि आर्यन खान के संग ये अरबाज की पहली ट्रिप थी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ