Print this page

Shamshera में हिंदू विलेन बन ट्रोल होने के बाद संजय दत्त ने दिखाया नया पोस्टर, इंट्रोडक्शन भी दिया

  • doing of business

       मनोरंजन /शौर्यपथ /संजय दत्त ने फिल्म शमशेरा का एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें उनका खतरनाक लुक दिख रहा है। रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म शमशेरा का टीजर कल यानी 22 जून को रिलीज हुआ था। इसके 1 मिनट 20 सेकंड लंबे टीजर की काफी तारीफ हो रही है। लोग संजय दत्त के लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने फिल्म का बॉयकॉट भी किया। वजह यह थी कि संजय दत्त खतरनाक विलन के रूप में दिखाए  गए हैं लेकिन माथे पर तिलक-चंदन भी है। लोग हिंदू को विलन बनाने का विरोध कर रहे थे इस बीच संजय दत्त ने हंटर वाला पोस्टर लुक शेयर किया है।
बने हैं दरोगा शुद्ध सिंह
संजय दत्त ने पोस्टर के साथ अपना इंट्रोडक्शन भी दिया है। लिखा है, मिलिए दरोगा शुद्ध सिंह से। उसे कल शमशेरा के ट्रेलर में देखिए। पोस्टर में संजय दत्त ने माथे पर लंब तिलक और चंदन लगा रखा है। गले में माला और हाथ में हंटर है। वह जोर से हंसते दिख रहे हैं। फिल्म यशराज बैनर तले बन रही है। डायरेक्टर करण मल्होत्रा हैं। मूवी सिनेमाहॉल्स में 22 जुलाई को रिलीज हो रही है।
रणबीर पर भारी पड़े संजय दत्त?
संजय दत्त के पोस्टर पर उनके इंडस्ट्री के दोस्तों ने प्यार दिया है। वाइफ मान्यता दत्त ने हार्ट इमोजी बनाया है। बेटी त्रिशाला ने पोस्टर लाइक किया है साथ ही कई लोगों ने तारीफ की है। फिल्म का टीजर देखकर कई लोगों का रिऐक्शन था कि संजय दत्त रणबीर कपूर पर भारी पड़ रहे हैं। वहीं फिल्म के टीजर को कई लोगों ने केजीएफ चैप्टर 2 से भी कंपेयर किया है। संजय दत्त ने केजीएफ में भी काफी तारीफ बटोरी है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ