मनोरंजन /शौर्यपथ /अनुपमा ऐक्ट्रेस अनघा भोसले ने टीवी इंडस्ट्री छोड़कर अपने फैन्स को चौंका दिया था। वह ग्लैमर की दुनिया छोड़ अध्यात्म की ओर मुड़ चुकी हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैन्स को यकीन नहीं हो रहा कि वह अनुपमा की नंदिनी हैं। अनघा गोवर्धन के इकोविलेज- इस्कॉन में अच्छा वक्त गुजार रही हैं। इस बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह भजन गाती दिख रही हैं। उन्होंने जो कैप्शन लिखा है उसमें वह कृष्ण भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं।
भगवान के सामने शरीर छोड़ने की इच्छा
अनघा वीडियो में 'राधे तेरे चरणों की रज धूल जो मिल जाए' गाती दिख रही हैं। अनघा एकदम सिंपल और प्यारी दिख रही हैं। उन्होंने स्काई ब्लू साड़ी पहनी है। चंदन का टीका लगा रखा है। मगन होकर भजन गा रही हैं। उन्होंने कैप्शन में गाने की लिरिक्स लिखी है। इसमें लिखा है कि मेरी सिर्फ यही इच्छा है कि मैं आपको अपने सामने देखते हुए अपना शरीर छोड़ दूं, तभी मेरा जीवन सफल होगा।
स्पिरिचुअल पोस्ट करती हैं अनघा
अनघा सोशल मीडिया पर अब अपनी नई जिंदगी की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इनमें कभी भजन गाती तो कभी भगवान का भोग बनाती दिखती हैं। उनके सारे पोस्ट स्पिरिचुअल ही होते हैं।
इसलिए छोड़ दी इंडस्ट्री
अनघा ने जब टीवी इंडस्ट्री छोड़ी थी तो ईटाइम्स को एक इंटरव्यू में बताया था कि वह इंडस्ट्री के दोगलेपन से परेशान हैं। इस वजह से अध्यात्म की राह चुनी है। अनघा ने कहा था कि यहां के लोग सच्चे नहीं हैं। वह शांति के लिए नकारात्मक चीजों को छोड़ना चाहती थीं।