Print this page

जाह्नवी कपूर ने किया रणवीर सिंह का सपोर्ट, न्यूड फोटोशूट के सवाल पर दिया ये रिएक्शन

  • doing of business

 मनोरंजन /शौर्यपथ /रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर हंगामा खत्म ही नहीं हो रहा है। एक तरफ जहां उनके खिलाफ कई जगहों पर FIR दर्ज कर ली गई है वहीं सेलेब्स से लेकर पब्लिक तक हर कोई उनके इस फोटोशूट को लेकर अपनी राय जाहिर कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और न्यूड फोटोशूट को एक्टर की आर्टिस्टिक फ्रीडम बताया है।
रणवीर के फोटोशूट पर क्या बोलीं जाह्नवी?
जाह्नवी कपूर ने कहा कि रणवीर सिंह का मैगजीन के लिए न्यूड पोज करना उनकी कलात्मक आजादी है और उन्हें इसकी सजा नहीं दी जानी चाहिए। जाह्नवी कपूर शुक्रवार को दिल्ली में एक इवेंट का हिस्सा बनी थीं जब उनसे रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर प्रतिक्रिया देने को कहा गया। तब उन्होंने रणवीर सिंह को डिफेंड करते हुए कहा कि ये रणवीर सिंह और उनकी आर्टिस्टिक फ्रीडम है।
आलिया और अर्जुन ने किया था डिफेंड
पिंकविला द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में जाह्नवी कपूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि ये कलात्मक आजादी है और मुझे नहीं लगता है कि किसी को उसकी आर्टिस्टिक फ्रीडम के लिए सजा दी जानी चाहिए।' बता दें कि इससे पहले तमाम बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह का सपोर्ट कर चुके हैं। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट का सपोर्ट किया है।
परिणीति और वाणी ने भी किया सपोर्ट
रणवीर सिंह की फिल्म Ladies vs Ricky Bahl के जरिए डेब्यू करने वालीं परिणीति चोपड़ा ने इस बारे में कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि कोई भी अन्य एक्टर इस तरह का फोटोशूट करवाने की हिम्मत दिखा पाता। वहीं रणवीर सिंह के साथ फिल्म बेफिक्रे में काम कर चुकीं एक्ट्रेस वाणी कपूर ने कहा, 'रणवीर एक आर्टिस्ट है और तमाम लोगों के लिए मिसाल है।' वाणी कपूर ने कहा कि रणवीर सिंह बहुत एक्सपेरिमेंटल हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ