मनोरंजन /शौर्यपथ /अक्षय कुमार के हेयर स्टाइलिस्ट मिलन जाधव का निधन हो गया है। वह अक्षय के साथ पिछले 15 सालों से काम कर रहे थे। अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर मिलन जाधव के निधन पर शोक व्यक्त किया। अभिनेता ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की जिसमें वो और मिलन खड़े हैं जो उनके बाल ठीक रहे हैं। यह तस्वीर फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। दोनों सेट पर हैं। अक्षय ने कहा कि यकीन नहीं होता कि वो अब दुनिया में नहीं है जिसने हमेशा ये सुनिश्चित किया कि सेट पर मेरे एक बार भी खराब ना हों
अक्षय का पोस्ट
अक्षय ने लिखा, ‘तुम हमेशा अपने फंकी हेयरस्टाइल और मुस्कान के साथ भीड़ के बाहर खड़े रहे। हमेशा यह सुनिश्चित किया कि मेरा एक बार भी खराब ना हो। सेट की जिंदगी, मेरा हेयरड्रेसर पिछले 15 सालों से मेरे साथ था... मिलन जाधव। यकीन नहीं हो रहा कि तुम हमें छोड़कर चले गए। मैं तुम्हें मिस करूंगा मिलानो। ओम शांति।‘
सेलेब्स के कमेंट्स
अक्षय के पोस्ट पर अनिल कपूर ने लिखा, ‘सीरियसली अक्षय साब.... बहुत दुखद है, मिलन के करीबियों को मेरी संवेदना। ईशा गुप्ता ने कमेंट किया, ओम शांति।‘
मिलन ने शेयर किया था वीडियो
साल 2019 में मिलन ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया था जब अक्षय उनके सलून पर गए थे। अक्षय सलून में प्रवेश करते हैं। इस दौरान मिलन और अन्य लोग उनका स्वागत करते हैं। इसके साथ मिलन ने लिखा, ‘अक्षय सर, मेरे बॉस मेरे सलून मिलानो में।‘
आने वाली फिल्में
अक्षय की अगली फिल्म ‘राम सेतु‘ है। इसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा हैं। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसले अलावा अक्षय के पास तमिल फिल्म ‘सोराराई पोटरू‘ की हिंदी रीमेक है। इसमें उनके अपोजिट राधिका मदान हैं।