Print this page

कल होगा राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार

  • doing of business

 मनोरंजन /शौर्यपथ / कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार 22 सितंबर गुरुवार को दिल्ली में होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतिम क्रिया का वक्त अभी तय नहीं है। राजू के रिश्तेदार दिल्ली पहुंच रहे हैं। बता दें कि मौत से लंबी जद्दोजहद के बाद 21 सितंबर बुधवार को जिंदगी की जंग हार गए। राजू को 10 अगस्त को हार्ट अटैक हुआ था। इसके बाद वह करीब 42 दिन एम्स दिल्ली में भर्ती रहे। राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर पर फिल्मी हस्तियां, राजनेता और उनके फैन्स भावुक हैं। सोशल मीडिया पर उनके कॉमेडी वीडियोज वायरल हो रहे हैं। लोग दुख जता रहे हैं। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो ट्वीट करके राजू को श्रद्धांजलि दी है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विवेक अग्निहोत्री ने किया ट्वीट
राजू श्रीवास्तव 58 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनको हार्ट अटैक होने की खबर मिलने के बाद से ही उनके लिए दुआएं की जा रही थीं। 42 दिन इलाज के बाद राजू इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन पर उनके करीबी, फैन्स और सिलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो ट्वीट किया है। इसमें कहा है, अभी-अभी बहुत दुखद समाचार मिला है, हास्य के लेजंड, हमारे हीरो, मेरे दोस्त, भाई, देश में सबके चहेते राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया। ये मैं व्यक्त भी नहीं कर सकता हूं अपनी भावनाओं को। जिसे स्टैंडअप कॉमेडी बोलते हैं, हास्य का पूरा दौर राजू अकेले अपने कंधे पर लेकर चले।  देवताओं को हंसाएं
विवेक आगे बोलते हैं, वह लेजंड थे। बहुत जल्दी चले गए राजू श्रीवास्तव। बहुत लोगों को हंसाना बाकी था। पर मैं यही कहूंगा, ऐसा कोई सगा या पराया नहीं, जिसको राजू श्रीवास्तव ने हंसाया नहीं। मेरी उम्मीद है, वह जहां भी जाएं दुनिया में, स्वर्ग में जाकर लोगों को हंसाएं, देवताओं को हंसाएं। मैं उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। ये भी पढ़ें: दाउद इब्राहिम की धमकी से असली नाम तक, जानें कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के बारे में खास बातें
अरविंद केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा है, मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का निधन बेहद दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों एवं सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। देखें ट्वीट



Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ