Print this page

मनोरंजन / शौर्यपथ / अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह अपनी अनटाइटल रोमांटिक ड्रामा-कॉमेडी फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था। करीब तीन महीने बाद

  • rounak group

मनोरंजन / शौर्यपथ / अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह अपनी अनटाइटल रोमांटिक ड्रामा-कॉमेडी फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था। करीब तीन महीने बाद 17 अगस्त से दोबारा शूटिंग शुरू होगी। इस फिल्म के जरिए अर्जुन और रकुल प्रीत पहली बार बड़े पर्दे पर स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे।

फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'फिल्म के निर्देशक काशवी, जॉन अब्राहम, भूषण जी और मेरी टीम दिन-रात स्टार्स की सुरक्षा और सहज महसूस कराने में लगे हुए हैं। हम राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। यह पूरी कास्ट के साथ करीब 10 दिन का शूट है। इसके बाद केवल 4 दिन का शेड्यूल बचेगा, जिसे हम बारिश के बाद सितंबर के अंत में शूट करेंगे। हमने शुरुआत में फिल्म को 21 मार्च से अप्रैल में रिलीज करने का प्लान किया था। हालांकि लॉकडाउन के कारण प्लान पूरा नहीं हो सका।'

अर्जुन, रकुल प्रीत के अलावा नीना गुप्ता, दिव्या सेठ और कंवलजीत सिंह जैसे सितारे भी इस शेड्यूल का हिस्सा हैं। कंवलजीत समेत कई अन्य सितारों ने राज्य सरकार की उस गाइडलाइन के खिलाफ आवाज उठाई है, जिसमें 65 साल की उम्र से ज्यादा के स्टार्स को शूटिंग पर रोक है।

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने कहा, 'यह देखकर उत्साह बढ़ता है कि सभी क्रू मेंबर्स और स्टार्स काम में वापसी कर रहे हैं। सेट पर सुरक्षा के सभी इंतजामों का ध्यान रखा जाएगा। उम्मीद है कि सब कुछ प्लान के मुताबिक होगा।'

जानिए क्या बोले जॉन-

जॉन अब्राहम ने कहा, 'Emmay एंटरटेनमेंट, टी-सीरीज और जेए एंटरटेनमेंट को एक साथ आने का मकसद नए टैलेंट और क्यूरेटेड स्क्रिप्ट्स को पर्दे पर लाना है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए इंतजार किया है कि यूनिट पूरी तरह से सुरक्षित हो और हम शूटिंग फिर से शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।'

आपको बता दें कि फिलहाल अभी तक फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। फिल्म के भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, निखिल आडवाणी और जॉन अब्राहम समेत कई लोग प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ