Print this page

बॉलीवुड गाने 'बंदूक मेरी लैला' पर पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने किया परफॉर्म, शाहरुख खान की हीरोइन माहिरा खान का भी दिखा ये अंदाज

  • doing of business

     मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड के गाने देश ही दुनिया में मशहूर हैं. वहीं शादियों में इंडियन गाने ना बजे ऐसा हो नहीं सकता. इसी बीच पाकिस्तान की वेडिंग का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान संग रईस फिल्म में नजर आ चुकीं माहिरा खान, एक्ट्रेस कुबरा खान और मोमल शेख बॉलीवुड गाने बंदूक मेरी लैला पर परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
     वायरल वीडियो umair mirza के इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया गया है, जिसमें सुपरस्टार माहिरा खान, कुबरा खान, मोमल शेख, एरिका रॉबिन, बाबर जहीर और मानाहिल खान नजर आ रही हैं. जबकि बैकग्राउंड में  अ जेंटलमैन का गाना बंदूक मेरी लैला सुना जा सकता है.
     बता दें, माहिरा खान, शाहरुख खान संग फिल्म रईस में नजर आईं थीं. जबकि पाकिस्तान में वह पॉपुलर एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. कुबरा खान और मोमल शेख की बात करें तो दरारा, सिलसिले, हम कहां के सच्चे और संग ए माह जैसे सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ