Print this page

आर्मी ने ठुकराया, फिल्मों में मिला रिजेक्शन...मेहनत से मिली ऐसी शोहरत दुनिया में बजा डंका, वर्दी में इस लड़के को पहचाना क्या?

  • doing of business

   मनोरंजन /शौर्यपथ /वर्दी में नजर आ रहे इस युवक का ये सिर्फ शौक ही नहीं बल्कि सपना भी था कि वो सेना का हिस्सा बने और देश की सेवा करे. लेकिन एक रिजेक्शन ने ये सपना ही बदल दिया और लाइफ को दूसरे ही ट्रैक पर शिफ्ट कर दिया. सेना में नहीं जा सके तो फिल्मी दुनिया का रुख कर लिया. पर अफसोस की शुरुआत में यहां भी रिजेक्शन ही मिला. लेकिन मजबूत इरादों वाले इस युवक ने यहां हार नहीं मानी और अपने दम पर ऐसी पहचान बना ली कि अब पूरी दुनिया इनके हुनर के लोहे को मान चुकी है. इस वीगन स्टार को क्यूटेस्ट मेल वेजिटेरियन का खिताब भी मिल चुका है. क्या आपने पहचाना कौन है ये स्टार.
    ये युवक है आर माधवन जो अब हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा तक का जाना माना नाम है. आर माधवन बचपन से ही होनहार स्टूडेंट रहे हैं. उनकी हमेशा से ख्वाहिश रही कि वो बड़े होकर आर्मी में जाएं. इसी मकसद को पूरा करने के लिए उन्होंने आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की ट्रेनिंग भी ली. वो इस कदर काबिल थे कि उन्हें महाराष्ट्र के बेस्ट कैडेट के अवॉर्ड से भी नवाजा गया. जिसके बाद उन्हें शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग पर इंग्लैंड जाने का मौका भी मिलने वाला था. लेकिन उम्र ने मात दे दी. इस ट्रेनिंग के लिए उनकी उम्र छह माह कम थी. जिसके चलते आर माधवन का आर्मी ज्वाइन करने का सपना अधूरा ही रह गया.
     आर्मी से रिजेक्शन के बाद आर माधवन ने अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स पर काम शुरू किया. मुंबई में रहते हुए धीरे धीरे मॉडलिंग का भी रुख किया. वो एक्टिंग की दुनिया में और आगे बढ़ना चाहते थे. इसलिए टीवी और फिल्मों में भी किस्मत आजमाई. आर माधवन ने अपना पोर्टफोलियो भी बनवाया. जिसके दम पर उन्हें मणिरत्नम की फिल्म के लिए ऑडिशन देने का मौका भी मिला. लेकिन स्क्रीन टेस्ट में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया. हालांकि आर माधवन सघर्ष करते रहे और आखिरकार फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से उन्हें कामयाबी भी मिल गई.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ