मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर सलमान खान 55 साल के हो गए हैं। उन्होंने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस के सामने आधी रात को केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान का सलमान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही सलमान ने बताया कि उन्होंने इस साल अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करने का फैसला क्यों लिया।
मीडिया से बातचीत में सलमान खान ने कहा, ''इस बार बर्थडे का कोई सेलिब्रेशन नहीं है। यहां पर सिर्फ परिवार है और कोई नहीं है। वैसे भी इस बार कुछ करना भी नहीं था। यह साल सभी के लिए काफी खराब गुजरा है। ऐसे में बर्थडे सेलिब्रेशन करना सही नहीं है। उम्मीद है कि अगला साल सभी की लाइफ में पॉजिटिविटी लेकर आए। 2021 हम सबके लिए अच्छा हो। मास्क पहने, हाथ धो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करो।''
सलमान खान ने अपनी फिल्म राधे: योर मोस्ट वान्टेड भाई को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ''मैं श्योर नहीं हूं कि लोग कब थियेटर्स में फिल्म देखने के लिए घर से सुरक्षित निकल पाएंगे या लोग थियेटर्स जाकर फिल्म देखना अफॉर्ड कर पाएंगे।'' उन्होंने आगे कहा कि अगर ईद तक सब ठीक रहा तो फिल्म रिलीज की जाएगी। वैसे भी यह महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि लोगों की सुरक्षा मायने रखती है। भगवान न करें कि अगर थियेटर्स में किसी को कुछ हो जाता है तो यह किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है।''
सलमान ने फैन्स से की खास अपील
बताते चलें कि एक दिन पहले सलमान खान ने अपने गैलेक्स अपार्टमेंट के बाहर एक नोटिस लगाकर फैन्स से खास अपील की थी। उन्होंने नोटिस में लिखा, ''हर साल मेरे जन्मदिन पर फैन्स से बेशुमार प्यार और स्नेह मिलता रहा है, लेकिन इस साल मेरी आप लोगों से अपील है कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए मेरे घर के बाहर भीड़ जमा ना करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन का करें। मास्क पहनो, सैनिटाइज करो और सोशल डिस्टेंस मेंटेन रखो। मैं इस वक्त गैलेक्सी में नहीं हूं।''
ऐश्वर्या, कैटरीना समेत ये एक्ट्रेस कर चुकी हैं सलमान खान को डेट, जानें- क्यों हुए ब्रेकअप
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सेलेब्स और फैन्स उन्हें सोशल जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। सलमान खान उम्र के पड़ाव पर भी कुंवारे हैं लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड्स की चर्चा हमेशा होती रहती हैं। ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ समेत कई एक्ट्रेस सलमान खान को डेट कर चुकी हैं लेकिन किसी से उनका जीवनभर का रिश्ता कायम नहीं हो पाया।
ऐश्वर्या राय
फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक-दूसरे के करीब आए थे। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। ऐश्वर्या के पैरेंट्स सलमान के साथ उनके रिश्ते के खिलाफ थे। सलमान खान, ऐश्वर्या राय से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस रिलेशन के बीच सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली से मिलने के लिए यूएस गए थे और जब यह बात ऐश्वर्या राय को पता चली तो वह नाराज हो गईं। दोनों के झगड़े शुरू हो गए। हालांकि उन दिनों ऐश्वर्या ने अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं और वह शादी नहीं करना चाहती थीं। ऐसा भी बताया जाता है कि ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। इसके बाद साल 2012 में दोनों अलग हो गए।
कैटरीना कैफ
सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ का अफेयर किसी से छुपा नहीं है। सलमान ने फिल्म मैंने प्यार क्यों किया से कैटरीना कैफ को लॉन्च किया था। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे, लेकिन इस बीच रणबीर कपूर से कैटरीना कैफ की बढ़ती नजदीकियां सलमान खान को रास नहीं आई और दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि, सलमान खान और कैटरीना कैफ ब्रेकअप के बाद भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
संगीता बिजलानी
संगीता बिजलानी के साथ सलमान के रिलेशन की खबरें काफी चर्चा में रहीं। सलमान ने संगीता से शादी करने का मन लिया था। वेडिंग कार्ड्स तक छप चुके थे, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले सलमान ने मना कर दिया। इसके बाद संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली। हालांकि अलग होने के बाद भी संगीता और समलान खान अच्छे दोस्त हैं। संगीता, सलमान के घर भी आना-जाना करती हैं।
सोमी अली
सोमी अली भी सलमान खान को डेट कर चुकी हैं। बताया जाता है कि 90 के दशक में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, लेकिन सलमान खान के खराब रवैये की वजह से सोमी अली ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था।
यूलिया वंतूर
रोमानियन मॉडल यूलिया वंतूर से भी सलमान खान का नाम जुड़ चुका है। यूलिया सलमान के परिवार के काफी करीब हैं। उन्हें अक्सर सलमान के फैमिली फंक्शन में देखा जाता है। लॉकडाउन के दौरान यूलिया सलमान खान फार्महाउस में रह रही थीं। हालांकि सलमान ने यूलिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की।